आज के समय में आपको अधिकांश लोगों के पास क्रेडिट कार्ड मिल जाएगा। जहां पहले क्रेडिट कार्ड का चलन मेट्रो सिटी तक सीमित था वहीं अब टियर टू और टियर थ्री के शहरों में रहने वालों की तरफ से भी क्रेडिट कार्ड का जमकर इस्तेमाल हो रहा है। बड़े खर्च वाले सामान की खरीदारी के समय क्रेडिट कार्ड हमें बड़ी सहूलियत देता है।
अगर आप भी क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के एक नियम ने क्रेडिट कार्ड धारकों को बड़ी राहत दी है। RBI के नए नियम ने करोड़ों क्रेडिट कार्ड धारकों की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है।
दरअसल अभी जब भी क्रेडिट कार्ड से पैसे खर्च किए जाते हैं तो उसकी इंस्टालमेंट देने के लिए बैंको की तरफ से एक ड्यू डेट दी जाती है। अगर यूजर उस डेट तक पैसे नहीं जमा करता तो उस पर लेट पेमेंट का चार्ज लगाया जाता है।
अब RBI ने इस टेंशन को खत्म कर दिया है। मतलब अब Due Date निकलने के बाद भी क्रेडिट कार्ड धारक के पास पेनल्टी से बचने का मौका रहेगा।। अब यूजर पर एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगेगा।
RBI के मुताबिक ड्यू डेट मिस करने पर बैंक यूजर्स पर तुरंत Late Payment Charges नहीं लगा पाएंगे। अब बैंको को Due Date निकलने के बाद भी यूजर्स को 3 दिनों का अतिरिक्त समय देना पड़ेगा।
आसान शब्दों में समझाएं तो अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड बिल जमा करने की ड्यू डेट 5 तारीख तो अब आप 8 तारीख तक बिना किसी एक्स्ट्रा लेट पेमेंट चार्ज के अपने क्रेडिट कार्ड का बिल जमा कर सकते हैं।
RBI के नए नियम ने क्रेडिट कार्ड धारकों को एक और बड़ी राहत दी है। लेट पेमेंट करने पर अब लेट फीस का चार्ज सिर्फ बकाया राशि पर लगाया जाएगा न कि पूरे अमाउंट पर। इसका एक बड़ा फायदा यह होगा कि ब्याज में कमी आएगी।
RBI के नए नियम का एक बड़ा फायदा यह होगा कि अब मामूली देरी होने पर एक्स्ट्रा चार्ज का बोझ नहीं बढ़ेगा। इसका मतलब यह नहीं है कि आप पेमेंट करने में ढिलाई बरतें। अगर आप अपने सिविल स्कोर को बेहतर रखना चाहते हैं तो आपको बिल का पेमेंट समय पर करना होगा।