RO का फिल्टर खराब हो गया है या नहीं? इन तीन तरीके से जानें

आज के समय में ज्यादातर घरों में साफ और सुरक्षित पानी के लिए RO वॉटर प्यूरीफायर का इस्तेमाल किया जाता है। लोगों को लगता है कि RO प्यूरीफायर लगवाना, पानी का बोतल मंगवाने से सस्ता है लेकिन जब हर 6 महीने पर मैकेनिक आकर फिल्टर बदल जाता है तो तब लगता है कि अरे यार, इससे तो बेहतर होता कि रोज पानी का बोतल भी मंगवा लेते।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated May 12 2026, 08:37 IST
कई लोग लंबे समय तक RO का उपयोग करते रहते हैं और यह ध्यान नहीं देते कि उसका फिल्टर सही तरीके से काम कर रहा है या नहीं। खराब फिल्टर न केवल पानी की गुणवत्ता को प्रभावित करता है, बल्कि सेहत के लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में समय रहते यह पहचानना जरूरी है कि RO का फिल्टर बदलने की जरूरत है या नहीं।Image Credit : CANVA01 / 08

कई लोग लंबे समय तक RO का उपयोग करते रहते हैं और यह ध्यान नहीं देते कि उसका फिल्टर सही तरीके से काम कर रहा है या नहीं। खराब फिल्टर न केवल पानी की गुणवत्ता को प्रभावित करता है, बल्कि सेहत के लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में समय रहते यह पहचानना जरूरी है कि RO का फिल्टर बदलने की जरूरत है या नहीं।

पानी के स्वाद और गंध में बदलावImage Credit : CANVA02 / 08

पानी के स्वाद और गंध में बदलाव

RO फिल्टर खराब होने का सबसे पहला संकेत पानी के स्वाद और गंध में बदलाव होता है। अगर पानी पीते समय उसका स्वाद अजीब लगने लगे या उसमें बदबू महसूस हो, तो यह फिल्टर की खराबी का संकेत हो सकता है

पानी का स्वादImage Credit : CANVA03 / 08

पानी का स्वाद

सामान्य तौर पर RO पानी का स्वाद हल्का और साफ महसूस होता है, लेकिन फिल्टर खराब होने पर पानी में खारापन या धातु जैसा स्वाद आ सकता है। ऐसे संकेत दिखने पर तुरंत फिल्टर की जांच करवानी चाहिए।

पानी का फ्लो कम होना भी बड़ा संकेतImage Credit : CANVA04 / 08

पानी का फ्लो कम होना भी बड़ा संकेत

अगर आपके RO से पानी पहले की तुलना में धीरे निकल रहा है, तो इसका मतलब फिल्टर में गंदगी जमा हो चुकी है। लंबे समय तक उपयोग के बाद फिल्टर के अंदर धूल, मिट्टी और अन्य अशुद्धियां जमा होने लगती हैं, जिससे पानी का प्रवाह कम हो जाता है। कई बार लोग इसे मशीन की सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि यह फिल्टर बदलने का साफ संकेत हो सकता है।

TDS लेवल बढ़ना हो सकता है खतरे की घंटीImage Credit : CANVA05 / 08

TDS लेवल बढ़ना हो सकता है खतरे की घंटी

RO फिल्टर की स्थिति जानने का सबसे प्रभावी तरीका पानी का TDS लेवल चेक करना है। TDS यानी Total Dissolved Solids पानी की शुद्धता को दर्शाता है।

कितना है TDS?Image Credit : CANVA06 / 08

कितना है TDS?

अगर RO से निकलने वाले पानी का TDS सामान्य से ज्यादा आने लगे, तो इसका मतलब फिल्टर सही तरीके से काम नहीं कर रहा। बाजार में कम कीमत वाले TDS मीटर आसानी से उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से घर पर ही पानी की गुणवत्ता जांची जा सकती है।

समय पर सर्विस कराना है जरूरीImage Credit : CANVA07 / 08

समय पर सर्विस कराना है जरूरी

विशेषज्ञों के अनुसार RO फिल्टर को समय-समय पर बदलना और मशीन की सर्विस कराना बेहद जरूरी है। सामान्य तौर पर 6 से 12 महीने के भीतर फिल्टर बदलने की सलाह दी जाती है।

सही समय पर मेंटेनेंस कराने से न केवल RO की लाइफ बढ़ती है, बल्कि परिवार को हमेशा साफ और सुरक्षित पानी भी मिलता है।Image Credit : CANVA08 / 08

सही समय पर मेंटेनेंस कराने से न केवल RO की लाइफ बढ़ती है, बल्कि परिवार को हमेशा साफ और सुरक्षित पानी भी मिलता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!