यूजर सीधे अपने फोन से नाम, पता, जन्मतिथि और अन्य जानकारियां अपडेट कर सकेंगे। ऐप का डेवलपमेंट आखिरी स्टेज में है और इसे इस साल के अंत तक लॉन्च करने की संभावना है।
e-Aadhaar एक ऑल-इन-वन मोबाइल ऐप होगा, जिसमें आधार की अहम सेवाएं डिजिटल तरीके से उपलब्ध होंगी। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और फेस आईडी तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिससे यूजर्स को सुरक्षित और आसान तरीके से सेवाएं मिलेंगी। नवंबर से आधार धारकों को केवल बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन (फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन) के लिए ही नामांकन केंद्रों पर जाना होगा।
व्यक्तिगत विवरण जैसे नाम, पता और जन्मतिथि स्मार्टफोन से ही अपडेट होंगे। कागजी कामकाज और केंद्रों पर भीड़भाड़ कम होगी। पहचान की धोखाधड़ी (Identity Fraud) पर रोक लगेगी। प्रक्रिया तेज और सुविधाजनक हो जाएगी।
इसमें जन्म प्रमाणपत्र, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड (PDS), मनरेगा रिकॉर्ड और बिजली के बिल जैसी जानकारियां शामिल होंगी। इससे एड्रेस वेरिफिकेशन और भी आसान हो जाएगा।
UIDAI इस ऐप में एक ऐसी सुविधा भी जोड़ेगा, जिसके तहत यूजर्स का डेटा सीधे सरकारी स्रोतों से ऑटोमैटिकली प्राप्त होगा।