ऊटी से अगर आप बोर हो गए हैं और किसी कम ज्ञात हिल स्टेशन की तलाश में हैं तो आपकी ये तलाश पूरी होने वाली है। आज हम जिस हिल स्टेशन के बारे में बात करने जा रहे हैं वह जगह भीड़-भाड़ से दूर प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग है।
तमिलनाडु राज्य का एक शांत, सुंदर और कम भीड़भाड़ वाला हिल स्टेशन येलागिरी है। भीड़ से दूर रहकर यहां आप प्रकृति, शांति और ठंडी हवा का आनंद ले सकते हैं।
इस हिल स्टेशन के निकटतम शहर: वानीम्बडी और जोलारपेट है। चेन्नई से दूरी इसकी लगभग 230 किलोमीटर है। वहीं बेंगलुरु से इस हिल स्टेशन की दूरी लगभग 160 किलोमीटर है।
पुंगनूर झील, नैचर पार्क, स्वामीमलाई हिल, जालगमपराई वाटरफॉल, मुरुगन मंदिर यहां के प्रमुख आकर्षण है। परिवार और बच्चों के लिए यहां सुरक्षित और शांत वातावरण है।
पुंगनूर झील में बोटिंग का आप लुत्फ उठा सकते हैं। कैम्पिंग, ट्रेकिंग और रॉक क्लाइम्बिंग, फोटोग्राफी और बर्ड वॉचिंग के लिए ये हिल स्टेशन बेस्ट है।
जोलारपेट जंक्शन इसके सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन है। निकटतम हवाई अड्डा बेंगलुरु एयरपोर्ट है। चेन्नई, बेंगलुरु और वेल्लोर से सीधी बसें यहां के लिए उपलब्ध है।