यात्रा के दौरान खो जाए पासपोर्ट तो करें ये 5 काम, तुरंत होगा समाधान

Lost Passport Procedure: अगर यात्रा के दौरान आपका पासपोर्ट विदेश में खो जाए तो आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आपको कुछ जरूरी कदम उठाने होंगे जिसके बाद आपकी चिंता दूर हो जाएगी।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Mar 13 2025, 11:51 IST
पासपोर्ट खोने की रिपोर्ट करें01 / 06

पासपोर्ट खोने की रिपोर्ट करें

सबसे पहला काम आपको स्थानीय पुलिस स्टेशन में जाना है और वहां जाकर पासपोर्ट खोने की रिपोर्ट दर्ज करवानी है। पुलिस रिपोर्ट की एक कॉपी नए पासपोर्ट के लिए आवश्यक हो सकती है।

02 / 06Photo : Istock

दूतावास से संपर्क करें

आपको जल्द से जल्द भारतीय दूतावास या वाणिज्य दूतावास से संपर्क करना चाहिए। आपकी स्थिति को जानने के बाद इमरजेंसी यात्रा प्रमाणपत्र दूतावास आपको जारी कर सकता है।

03 / 06Photo : Istock

नई पहचान और दस्तावेज करें तैयार

अपनी पहचान साबित करने के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट की एक फोटो कॉपी या यात्रा टिकट जैसे कुछ दस्तावेजों को आपको तैयार करना होगा जो आपके नया पासपोर्ट मिलने के प्रोसेस को तेज कर सकता है।

04 / 06Photo : Istock

आपातकालीन पासपोर्ट के लिए करें आवेदन

दूतावास ही आपातकालीन यात्रा दस्तावेज या फिर आपातकालीन पासपोर्ट जारी करते हैं, जो आपको घर लौटने या सीमित यात्रा जारी रखने की अनुमति देते हैं।

05 / 06Photo : Istock

इमिग्रेशन को करें सूचित

अगर आपकी कोई फ्लाइट हो तो फिर अपनी एयरलाइन को खोए हुए पासपोर्ट के बारे में सूचित करें क्योंकि कुछ एयरलाइनों को अतिरिक्त पहचान सत्यापन की आवश्यकता हो सकती है। इसके अलावा, इमिग्रेशन अधिकारियों से भी संपर्क करें।

06 / 06Photo : Istock

सावधानी बरतना जरूरी

यात्रा के दौरान आपको सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। पासपोर्ट की फोटो कॉपी या फिर स्मार्टफोन में स्कैन रखना अच्छा विचार हो सकता है।