ऐसे पहुंचे उस डरावने गांव जहां हुई थी 'तुम्बाड' की शूटिंग, 100 सालों से था गुमनाम

Tumbbad Film Shooting Location: सोहम शाह की मास्टरपीस फिल्म Tumbbad अपने री- रिलीज के बाद से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को जिस लोकेशन पर शूट किया गया है उसको लेकर लोगों के मन में तमाम सवाल हैं कि आखिरकार हम इस जगह पर कैसे पहुंच सकते हैं। ज्यादातर ये सारी लोकेशन एकदम असली हैं जहां आप ट्रैवल कर सकते हैं।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Sep 21 2024, 11:21 IST
चर्चा में तुम्बाड01 / 06

चर्चा में तुम्बाड

हाल ही में फिर से रिलीज हुई हॉरर फिल्म तुम्बाड चर्चा का विषय बनी हुई है। इस मास्टरपीस फिल्म को कुछ ऐसी लोकेशन्स पर शूट किया गया है जिसको देखने के बाद आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। हम आपको बताएंगे उस गांव के बारे में जहां इस फिल्म को शूट किया गया है।

02 / 06Photo : Canva

तुम्बाड गांव में हुई थी शूटिंग

इस फिल्म को शूट महाराष्ट्र के तुम्बाड गांव में किया गया था। जहां बीते 100 सालों से किसी भी डायरेक्टर/प्रोड्यूसर ने शूटिंग के बारे में सोचा नहीं था। इस गांव की लोकेशन काफी ज्यादा डरावनी और रहस्यमयी है।

03 / 06Photo : Canva

तुम्बाड गांव में दबा हुआ है खजाना

तुम्बाड गांव से जुड़े तमाम किस्से भी हैं जो आए दिन सामने आते रहते हैं। वहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गांव में खजाना दबा हुआ है। हालांकि, इस बात को लेकर सटीक जानकारी किसी के पास नहीं है।

04 / 06Photo : Canva

ऐसे पहुंचे तुम्बाड गांव

अगर आप इस रहस्यमयी गांव की यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले अंजनी रेलवे स्टेशन तक पहुंचना होगा जो कोंकण के सबसे नजदीक है। अंजनी से तुम्बाड गांव की दूरी लगभग 8 किलोमीटर है जहां पर आप बस या फिर ऑटो से जा सकते हैं।

05 / 06Photo : Canva

निजी वाहन से बनाया है जाने का प्लान

अगर आपने सड़क मार्ग से निजी वाहन के जरिए तुम्बाड गांव की यात्रा करने का प्लान बनाया है तो इसके लिए NH 60 और फिर SH 22 से होकर आप जा सकते हैं। यहां तक पहुंचने के लिए सड़क काफी अच्छी है।

06 / 06Photo : Canva

इन जगहों पर किया गया शूट

तुम्बाड गांव के अलावा इस फिल्म को महाराष्ट्र के सासवाड़, महाबलेश्वर और पालघर में स्थित वादा में शूट किया गया था। इस फिल्म में जिस डरावने बंगले को दिखाया गया है वो महाराष्ट्र के पालघर में स्थित है जिसे 1703 में बनवाया गया था।