स्पीति से मात्र 5 किलोमीटर दूर है धरती का स्वर्ग, यहां की बर्फ से लदी कटीली घाटियों को देख भूल जाएंगे सब कुछ.. जिंदगी में एक बार जरूर जाएं

भारत की सबसे खूबसूरत जगहों की लिस्ट में हिमाचल प्रदेश के स्पीति का नाम सबसे पहले आता है। न केवल स्पीति बल्कि उसके आस पास की जगहों को देख भी आपको यकीन नहीं होगा, हिमाचल की कटीली पहाड़ियों के बीच बसा ये शहर आपको जिंदगी में एक बार तो देखना ही चाहिए। यहां देखें स्पीति में घूमने वाली जगहें कौन सी है, काजा स्पीति कैसे पहुंचे और काजा का तापमान क्या है।




​

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Apr 16 2025, 12:59 IST
धरती का स्वर्ग01 / 07

धरती का स्वर्ग

हिमाचल प्रदेश का स्पीति दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों की लिस्ट में शामिल है। लेह से करीब 1413 किलोमीटर की दूरी पर बसा ये शहर अपने दिलकश नजारों से आपके होश उड़ा देगा। स्पीति में दुनिया का सबसे ऊंचाई पर बना गांव है, यहां की वादियां, बर्फ, नदी तो मोनेस्ट्री देख आप सब कुछ भूल जाएंगे।

02 / 07Photo : Instagram

लिटिल तिब्बत के नाम से मशहूर

लाहौल स्पीति और उसके आस पास की जगहों को लिटिल तिब्बत ऑफ इंडिया के नाम से जाना जाता है। स्पीति में आपको बहुत कुछ देखने को मिलेगा, लेकिन स्पीति से करीब 5.5 किलोमीटर की दूरी पर बसा काजा शहर की खूबसूरती भी आपको दंग कर देगी और बेशक आपका वापस आने का मन नहीं करेगा।

03 / 07Photo : Instagram

काजा कब और कैसे पहुंचे

काजा भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में लाहौल और स्पीति जिले में स्थित है। ये स्पीति नदी के किनारे 3,650 मीटर (11,980 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है। मई से अगस्त के बीच का समय काजा जाने के लिए बेस्ट होता है, अभी यहां का तापमान करीब 3 डिग्री है। वहीं यहां आप मनाली या शिमला एयरपोर्ट से पहुंच सकते हैं, हालांकि उसके बाद आपको कार, बस या बाइक से ही इन वादियों में पहुंचना होगा।

04 / 07Photo : Instagram

काजा में घूमने की जगहें

काजा की खूबसूरती देख आप मदहोश हो जाएंगे। काजा में घूमने के लिए सबसे मशहूर जगह है, की मोनेस्ट्री इसी के साथ साथ किब्बर गांव भी देखने के लिए बेस्ट है। किब्बर में दुनिया की सबसे ज्यादा ऊंचाई पर बनी मोटरेबल सड़क है।

05 / 07Photo : Instagram

लांगज़ा

लांगजा की मोनेस्ट्री भी बहुत खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट है। ये जगह काजा से करीब 16 किलोमीटर दूर है और यहां की खूबसूरत वादियां आपको देखनी ही चाहिए।

06 / 07Photo : Instagram

हिक्किम

हिक्किम में दुनिया का सबसे ऊंचाई पर स्थित पोस्ट ऑफिस है। ये छोटा सा गांव भी आपके दिल को छू जाएगा। इसी के साथ साथ स्पीति काजा आने पर आपको यहां से करीब 96 किलोमीटर दूर बह रही चंद्रताल झील भी देखनी ही चाहिए।

07 / 07Photo : Instagram

कॉमिक मोनेस्ट्री

स्पीति काजा आने पर आपको कॉमिक मोनेस्ट्री या तांगयुड मोनेस्ट्री भी विजिट करना चाहिए। ये मोनेस्ट्री एक बहुत ही गहरी घाटी पर एक किले की तरह बनाई गई है, जिसकी खूबसूरती और सुकून भरी फिजाएं आपको जिंदगी के असल मायने सिखा देगी।