नोएडा का वो गांव जहां हुआ था रावण का जन्म, दिल्ली-NCR की इस जगह दशहरा में मनता है शोक

Dussehra Ravan Dahan: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले (नोएडा/ग्रेटर नोएडा) में एक महत्वपूर्ण गांव बसा हुआ है जिसके बारे में बेहद कम लोग जानकारी रखते हैं। मान्यता है कि रावण का जन्म श्रीलंका में नहीं बल्कि बिसरख गांव में हुआ था। बिसरख गांव से जुड़ी तमाम जानकारी इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने की कोशिश करेंगे।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Oct 6 2024, 10:37 IST
रावण के जन्मस्थान से जुड़ी जानकारी01 / 06

रावण के जन्मस्थान से जुड़ी जानकारी

मान्यता है कि रावण का जन्म श्रीलंका में नहीं बल्कि दिल्ली-NCR के ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव में ही हुआ था। ऐसा माना जाता है कि ये गांव रावण के वंशजों से जुड़ा हुआ है। ये ही वो गांव है जहां रावण के पिता ऋषि विश्रवा ने घोर तपस्या की थी।

02 / 06Photo : Google

1

03 / 06Photo : Google

रावण का नहीं होता दहन

बिसरख गांव में दशहरा के उत्सव पर रावण का दहन नहीं किया जाता है बल्कि इसे शोक के रूप में मनाया जाता है और वो रावण की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि अगर यहां पर रावण को जलाया गया तो दशानन का कहर उनके गांव पर बरपेगा।

04 / 06Photo : Google

विश्रवा मुनि मंदिर के करें दर्शन

ऋषि विश्रवा को समर्पित एक प्रमुख धार्मिक स्थल विश्रवा मुनि मंदिर बिसरख गांव में ही है। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के साथ ही आप रावण के परिवार के इतिहास से जुड़े पहलुओं के बारे में डिटेल में जान सकते हैं। यहां शिवलिंग है जहां रावण और उसके पिता दोनों ही पूजा करते थे।

05 / 06Photo : Google

रावण की मां थीं राक्षसी

रावण के पिता ऋषि विश्रवा ने राक्षसी कैकेसी से विवाह किया था इसी वजह से दशानन में ब्राहम्ण और राक्षस दोनों के ही गुण मौजूद थे। कैकेसी और ऋषि विश्रवा के रावण के अलावा 2 और संतानें थीं कुंभकर्ण और शूर्पणखा।

06 / 06Photo : Google

सड़क मार्ग से पहुंचे बिसरख

अगर आप अपने निजी वाहन या फिर टैक्सी या कैब से बिसरख जाना चाहते हैं तो बड़े ही आसानी से यहां पहुंचा जा सकता है। नोएडा से इसकी दूरी तकरीबन 20 किलोमीटर ही है।