दुनिया में वैसे तो बहुत सारी ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जहां साल भर ही भारतीय पर्यटकों का मेला लगा रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय किस जगह सबसे ज्यादा जाते हैं। तो वो जगह मालदिव्स, बाली, दुबई नहीं बल्कि ये देश है।
भारतीयों को सबसे ज्यादा थाईलैंड जाना पसंद है। साल भर ही यहां के बीच, गजब की नाइट लाइफ तो अनदेखे नज़ारों का लुत्फ उठाने के लिए भारतीय विजिट करते हैं।
जिंदगी में एक बार थाईलैंड की ट्रिप हर किसी को करनी ही चाहिए। थाईलैंड और उसके आस पास की जगहों पर बेहद खूबसूरत स्पॉट्स हैं। आप करीब 70 से 90 हज़ार के बीच में यहां का एक हफ्ते का ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
आप भारत से थाईलैंड मात्र 4 घंटे 28 मिनट में पहुंच सकते हैं। थाईलैंड के नेचुरल नज़ारे वाकई आपका दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
थाईलैंड जाने के लिए अक्टूबर से लेकर फरवरी तक का समय सबसे बेस्ट हो सकता है।