डॉक्टर के पास जाने पर भूल जाते हैं सवाल, नोट करके चलें ये 5 बातें, बाद में नहीं होगी परेशानी

डॉक्टर को दिखाने जाने पर कई बार जरूरी बातें बताना या पूछना भूल जाते हैं? ऐसे में डॉक्टर के पास जाने से पहले फोन में कुछ जरूरी बातें नोट करें। चाहें तो इसकी लिस्ट बना लें। इसमें लक्षण, दवाएं, पुरानी बीमारियां और अपने सवाल लिख लें ताकि बातचीत में कुछ छूट न जाए।

Authored by: Medha ChawlaUpdated Oct 5 2026, 15:41 IST
भूल जाते हैं बातेंImage Credit : Canva01 / 07

भूल जाते हैं बातें

अक्सर हमारे साथ होता है कि डॉक्टर की क्लिनिक से निकलने के बाद याद आता है- अरे, यह तो बताया ही नहीं! ये तो पूछना ही भूल गए। अगली बार फोन के नोट्स में थोड़ी तैयारी कर लें। ये 5 बातें लिखी होंगी तो अपनी परेशानी समझाना आसान होगा।

क्या परेशानी है, कब से हैImage Credit : Canva02 / 07

क्या परेशानी है, कब से है

सिर्फ तबीयत ठीक नहीं- लिखने के बजाय लक्षण नोट करें। दर्द कहां है? बुखार या चक्कर कब से हैं? परेशानी लगातार रहती है या बीच-बीच में होती है? शुरुआत की तारीख याद हो तो वह भी लिख लें।

कब बढ़ती है, कब राहत मिलती हैImage Credit : Canva03 / 07

कब बढ़ती है, कब राहत मिलती है

खाने के बाद तकलीफ बढ़ती है या खाली पेट? चलने पर दर्द होता है या आराम करते हुए भी? नींद और रोज के काम पर कितना असर पड़ रहा है? आपने जो महसूस किया है, वही लिखें। वजह का अनुमान लगाना जरूरी नहीं।

कौन-कौन सी दवाएं ले रहे हैंImage Credit : Canva04 / 07

कौन-कौन सी दवाएं ले रहे हैं

हर दवा का नाम, खुराक और लेने का समय नोट करें। विटामिन, सप्लीमेंट, आयुर्वेदिक उत्पाद और खुद से ली गई दर्द की गोली भी शामिल करें। नाम याद नहीं रहता तो पैक की साफ फोटो रख लें। हाल में कोई दवा शुरू या बंद की है तो बताएं।

पुरानी बीमारी और एलर्जीImage Credit : Canva05 / 07

पुरानी बीमारी और एलर्जी

डायबिटीज, थायरॉइड, बीपी, पुराने ऑपरेशन या अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी लिखें। किसी दवा से एलर्जी हुई हो तो उसका नाम और क्या प्रतिक्रिया हुई थी, यह भी नोट करें। पिछली पर्चियां और जांच रिपोर्ट साथ रखें।

अपने जरूरी सवाल लिख लेंImage Credit : Canva06 / 07

अपने जरूरी सवाल लिख लें

क्या जांच की जरूरत है? दवा कितने दिन लेनी है? किन बदलावों पर ध्यान देना है? दोबारा कब दिखाना है? जो सवाल सबसे ज्यादा परेशान कर रहा है, उसे सूची में सबसे ऊपर रखें और बातचीत की शुरुआत में पूछें।

लौटने से पहले यह जरूर पूछेंImage Credit : Canva07 / 07

लौटने से पहले यह जरूर पूछें

घर जाकर मुझे क्या करना है और किन लक्षणों पर तुरंत मदद लेनी है- यह भी पूछना जरूरी है। दवा का समय, जांच और अगली मुलाकात फोन में नोट कर लें। कोई बात समझ न आए तो उसी समय दोबारा पूछें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!