अगर आप गुड़गांव या दिल्ली एनसीआर में रहते हैं और आसपास रोड ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो इन 5 जगहों पर वीकेंड पर शानदार ट्रिप के लिए जा सकते हैं।
उत्तराखंड का सुंदर हिल स्टेशन नैनीताल गुरुग्राम से लगभग 7-8 घंटे की दूरी पर है। यहां जाकर आप नैनी झील, नैना देवी मंदिर, स्नो व्यू पॉइंट, तिकोनिया गार्डन देख सकते हैं।
ताज महल के शहर के रूप में फेमस आगरा गुरुग्राम से तकरीबन 3-4 घंटे की दूरी पर है। ताजमहल के अलावा यहां आगरा किला और फतेहपुर सीकरी भी टूरिस्ट का ध्यान खींचते हैं।
गुड़गांव से जयपुर एक बेहतरीन रोड ट्रिप डेस्टिनेशन है। गुरुग्राम से 5-6 घंटे में यहां पहुंचकर आमेर किला, हवामहल, जयगढ़ किला, सिटी पैलेस देख सकते हैं।
तिब्बती संस्कृति का अनुभव करने के लिए आप धर्मशाला जा सकते हैं। गुरुग्राम से 10 घंटे में आप यहां पहुंच सकते हैं। तिब्बती मठ, त्रियुंड ट्रैक। दलाईलामा का मठ, त्रियुंड ट्रैक, डल झील आप देख सकते हैं।
गुड़गांव से मनाली रोड ट्रिप का आपको एक रोमांचक अनुभव हो सकता है। सोलंग वैली, हिडिम्बा मंदिर, रोहतांग पास, मनु मंदिर यहां के प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट हैं।