गुड़गांव से इन 5 जगहों की करें रोड ट्रिप, मजा ना आए तो कहना

Gurgaon के आसपास अगर आप रोड ट्रिप करना चाहते हैं तो इन 5 जगहों का रुख कर सकते हैं। इन जगहों पर जाकर आपको देखने और करने को बहुत कुछ मिलेगा। ये रोड ट्रिप डेस्टिनेशन आपको शानदार अनुभव प्रदान करेंगी।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Dec 27 2024, 10:42 IST
रोड ट्रिपImage Credit : Istock01 / 06

रोड ट्रिप

अगर आप गुड़गांव या दिल्ली एनसीआर में रहते हैं और आसपास रोड ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो इन 5 जगहों पर वीकेंड पर शानदार ट्रिप के लिए जा सकते हैं।

नैनीतालImage Credit : Istock02 / 06

नैनीताल

उत्तराखंड का सुंदर हिल स्टेशन नैनीताल गुरुग्राम से लगभग 7-8 घंटे की दूरी पर है। यहां जाकर आप नैनी झील, नैना देवी मंदिर, स्नो व्यू पॉइंट, तिकोनिया गार्डन देख सकते हैं।

आगरा Image Credit : Istock03 / 06

आगरा

ताज महल के शहर के रूप में फेमस आगरा गुरुग्राम से तकरीबन 3-4 घंटे की दूरी पर है। ताजमहल के अलावा यहां आगरा किला और फतेहपुर सीकरी भी टूरिस्ट का ध्यान खींचते हैं।

जयपुरImage Credit : Istock04 / 06

जयपुर

गुड़गांव से जयपुर एक बेहतरीन रोड ट्रिप डेस्टिनेशन है। गुरुग्राम से 5-6 घंटे में यहां पहुंचकर आमेर किला, हवामहल, जयगढ़ किला, सिटी पैलेस देख सकते हैं।

धर्मशालाImage Credit : Istock05 / 06

धर्मशाला

तिब्बती संस्कृति का अनुभव करने के लिए आप धर्मशाला जा सकते हैं। गुरुग्राम से 10 घंटे में आप यहां पहुंच सकते हैं। तिब्बती मठ, त्रियुंड ट्रैक। दलाईलामा का मठ, त्रियुंड ट्रैक, डल झील आप देख सकते हैं।

मनालीImage Credit : Istock06 / 06

मनाली

गुड़गांव से मनाली रोड ट्रिप का आपको एक रोमांचक अनुभव हो सकता है। सोलंग वैली, हिडिम्बा मंदिर, रोहतांग पास, मनु मंदिर यहां के प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!