Maharashtra Tourism: ट्रैकिंग प्रेमियों के चुनौतीपूर्ण होगा सफर, अच्छे गाइड के साथ ही करें यात्रा

Maharashtra Tourism: घूमने-फिरने का अगर आपको शौक है और रोमांचक यात्रा पसंद है तो इस बार आप हरिहर किला ट्रेक का चुनाव कर सकते हैं। अगर आप पूरी तरह से फिट हैं तो बेस से किले तक पहुंचने में लगभग 1.5 से 2 घंटे का समय लगता है।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated May 23 2025, 13:50 IST
​हरिहर किला​01 / 06

​हरिहर किला​

महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित ऐतिहासिक किले हरिहर किला अपनी 90° सीधी चढ़ाई वाली सीढ़ियों के लिए फेमस है। यह ट्रैकिंग प्रेमियों के लिए एक चुनौतीपूर्ण सफर है जो आपको एक रोमांचक अनुभव प्रदान कर सकता है।

02 / 06Photo : Instagram

​ट्रैकिंग के साथ ही प्राकृतिक सुंदरता का मजा​

ट्रैकिंग के साथ ही प्राकृतिक सुंदरता का भरपूर इस ट्रेक पर आपको मिल जाएगा। यह किला अपने अनोखे और दृढ़ निर्माण के कारण आपका ध्यान खींचता है। एक पर्वत की चोटी पर स्थित होने के चलते ट्रैकिंग चुनौतीपूर्ण है।

03 / 06Photo : Instagram

​अनुभवी ट्रैकर्स के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन​

दृढ़ और खड़ी चढ़ाई, सीढ़ियां और संकरे रास्ते आपके लिए मुश्किलें पैदा कर सकती हैं। किले तक पहुंचने के लिए लगभग 117 सीधी और संकरी सीढ़ियां हैं। ऐसे में केवल अनुभवियों के लिए ही ये ट्रेक करना उपयुक्त होता है।

04 / 06Photo : Instagram

​मंजिल से ज्यादा खूबसूरत सफर​

रास्ते में आपको घने जंगल, पहाड़ों की हरी-भरी वादियां, और नीचे बहती नदियां का नजारा देखने को मिलेगा। अगर आप पहली बार हरीहर किला ट्रैक कर रहे हैं, तो एक अच्छे गाइड के साथ यात्रा करें।

05 / 06Photo : Instagram

​यात्रा का सर्वोत्तम समय​

जून से सितंबर के बीच यात्रा का सर्वोत्तम समय होता है। इस समय किला और उसके आस-पास की घाटियां हरी-भरी और खूबसूरत होती हैं।

06 / 06Photo : Instagram

​मार्ग और पहुंच​

निर्गुड़पाड़ा से ट्रैक की शुरुआत होती है। मुंबई से कासा रेलवे स्टेशन तक ट्रेन लें, फिर वहां से कैब या बस द्वारा निर्गुड़पाड़ा पहुंचें। ​