सिर्फ 2 दिनों में घूमिए महाबलेश्वर, ट्रैवलर्स के लिए परफेक्ट है ये वीकेंड गाइड

Mahabaleshwar weekend Trip: महाराष्ट्र का प्रमुख हिल स्टेशन महाबलेश्वर मनमोहक दृश्य और शांत वातावरण के लिए फेमस है। वीकेंड पर आप महाबलेश्वर ट्रिप का प्लान कर सकते हैं यहां 2 दिन / 1 रात वीकेंड ट्रिप के लिए परफेक्ट सुझाव आपको दिया गया है।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated May 23 2025, 13:09 IST
​महाबलेश्वर​Image Credit : Pinterest01 / 06

​महाबलेश्वर​

सह्याद्रि की पहाड़ियों में बसा महाराष्ट्र का हिल स्टेशन महाबलेश्वर ठंडा मौसम और घाटियों का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करने के लिए पर्यटकों को लुभाता है। शांत वातावरण इसे एक आदर्श वीकेंड डेस्टिनेशन बनाते हैं जहां आप परिवार के साथ जाने का प्लान कर सकते हैं।

​दिन 1​Image Credit : Pinterest02 / 06

​दिन 1​

महाबलेश्वर में पहले दिन आप प्रकृति के दर्शन और झरनों का आनंद ले सकते हैं। सुबह वेन्ना झील और महाबलेश्वर मंदिर जाएं दोपहर में एलफिनस्टोन पॉइंट, आर्थर सीट पॉइंट की यात्रा करें। शाम में आप लॉर्ड विक्टोरिया पॉइंट या बॉम्बे पॉइंट का रुख करें, स्ट्रॉबेरी उत्पाद खरीदने के लिए मार्केट में शॉपिंग भी अच्छा विकल्प हो सकता है।

​दिन 2​Image Credit : Pinterest03 / 06

​दिन 2​

स्ट्रॉबेरी फार्म और पंचगनी की यात्रा सुबह करने का प्लान करें। महाबलेश्वर से 18 किमी की दूरी पर पंचगनी स्थित है जहां पारसी पॉइंट और टेबल लैंड को एकस्पलोर करें। केट्स पॉइंट या लिंगमाला फॉल्स भी बकेटलिस्ट में शामिल करें। शाम को पुणे / मुंबई के लिए वापसी करें।

​पहुंचने का तरीका​Image Credit : Pinterest04 / 06

​पहुंचने का तरीका​

पुणे से 120 किमी और मुंबई से 260 किमी की ड्राइव करके आप महाबलेश्वर पहुंच सकते हैं। ड्राइव में आपको 4-6 घंटे का समय लग सकता है। पुणे / मुंबई से नियमित राज्य परिवहन और प्राइवेट बसें महाबलेश्वर के लिए चलती हैं।​

​रहने के लिए स्थान​Image Credit : Pinterest05 / 06

​रहने के लिए स्थान​

बजट से लेकर लग्जरी रिसॉर्ट्स महाबलेश्वर में आपको रहने के लिए तमाम विकल्प मिल जाएंगे। ट्रीबो ट्रेंड, होटल ड्रीमलैंड, बेला विस्टा, सिट्रस महाबलेश्वर आपके लिए कुछ शानदार विकल्प हो सकते हैं।

​ट्रैवल टिप्स​Image Credit : Pinterest06 / 06

​ट्रैवल टिप्स​

मार्च से जून के बीच महाबलेश्वर को एक्स्पोलर करने का सबसे अच्छा मौसम होता है। अगर आप ड्राइव के माध्यम से यहां जा रहे हैं तो अपने साथ कैमरा, पावर बैंक जरूर रखें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!