24 मकान और 4 दुकान, सिर्फ इतना ही है ये हिल स्टेशन, मसूरी से सिर्फ 7 किलोमीटर दूर

Things To Do In Landour: प्राकृतिक सौंदर्य और शांति की तलाश में अगर आप कम भीड़भाड़ वाले किसी हिल स्टेशन की तलाश में हैं तो अब आपकी ये तलाश पूरी होने वाली है। आधुनिकीकरण और पर्यटन से अछूती ये जगह इतनी खूबसूरत है जिसके आप कायल हो जाएंगे।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated May 7 2026, 12:51 IST
गर्मियों की छुट्टियों से मिलेगी राहत01 / 06

गर्मियों की छुट्टियों से मिलेगी राहत

गर्मियों की छुट्टियों के दौरान पर्यटक गर्मी से बचने के लिए उत्तर भारत के हिल स्टेशनों की यात्रा करना पसंद करते हैं। उत्तर भारत में एक ऐसा हिल स्टेशन छिपा है, जो ब्रिटिश राज द्वारा बनाया गया था। यहां जाकर आप इसकी खूबसूरती के कायल हो जाएंगे।

02 / 06Photo : Istock

लैंडोर

हम बात कर रहे हैं लैंडोर की जो मसूरी के पास स्थित एक छोटा सा पहाड़ी क्षेत्र है। शोरगुल वाली सड़कें और दुकानों की भीड़ से अलग ये हिल स्टेशन प्राकृतिक सुंदरता, ठंडी जलवायु और शांत वातावरण के लिए फेमस है।

03 / 06Photo : Istock

मसूरी का हिस्सा

मसूरी से 7 किलोमीटर उत्तर में स्थित लैंडोर को मसूरी का एक हिस्सा माना जाता है। इसे पहाड़ों की रानी का 'तिआरा' माना जाता है। मसूरी जैसे व्यस्त शहर के इतने करीब स्थित होने के बावजूद, लैंडोर शांत, अनदेखे और अछूते आकर्षणों से भरा हुआ है।

04 / 06Photo : Istock

कैसे पहुंचें लैंडोर

लैंडोर पहुंचने के लिए आपको सबसे पहले मसूरी पहुंचना होगा। लैंडोर का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा जॉली ग्रांट हवाई अड्डा, देहरादून है। भारत के सभी प्रमुख शहरों से देहरादून के लिए आपको सीधी फ्लाइट मिल जाएगी। मसूरी जॉली ग्रांट हवाई अड्डे से 60 किलोमीटर दूर है, और लंढौर मसूरी से 7 किलोमीटर दूर है।

05 / 06Photo : Istock

इतना अलग क्यों हैं लैंडोर

आपको आश्चर्य हो सकता है कि मसूरी के इतने करीब होने के बावजूद लैंडोर इतना अलग क्यों है। लंढौर हमेशा से ही छावनी क्षेत्र का हिस्सा रहा है। नतीजतन, पिछले 100 वर्षों से लैंडोर में कोई लकड़ी की कटाई या वनों की कटाई नहीं हुई है। अधिनियम के अनुसार लैंडोर में किसी भी प्रकार का नया निर्माण 'गैरकानूनी' है। इन नियमों के कारण आधुनिकीकरण और पर्यटन ने लंढौर को छुआ नहीं है।

06 / 06Photo : Istock

चौबीस मकान और चार दुकान

लैंडोर ने दशकों तक अपनी सुंदरता और वन क्षेत्र को बरकरार रखा है। आजादी के समय लैंडोर में 24 घर थे और आज भी उतने ही हैं। किसी ने बहुत सटीक कहा है - 'चौबीस मकान और चार दुकानें - इतना ही है लैंडोर'