ना जयपुर ना उदयपुर, इस बार घूमें राजस्थान की अनोखी जगहें, भूल जाएंगे सब

Rajasthan Offbeat Places: आज हम आपको राजस्थान में मौजूद उन ऑफबीट जगहों के बारे में डिटेल में जानकारी देने जा रहे हैं जिनके बारे में बेहद कम लोग जानते हैं। यहां घूमने के साथ-साथ आपको राजस्थान के इतिहास को समझने का मौका मिलेगा।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Dec 27 2024, 13:12 IST
टूरिस्ट की पसंद राजस्थान01 / 06

टूरिस्ट की पसंद राजस्थान

राजस्थान में घूमने के लिए टूरिस्ट अक्सर जैसलमेर, उदयपुर, भरतपुर, नीमराना का रुख करते हैं। लेकिन, राजस्थान में ही कई अनोखी जगहें छिपी हैं जहां जाकर आप किले-महल सब भूल जाएंगे।

02 / 06Photo : Istock

कुंभलगढ़

ऐतिहासिक इमारतों को देखने का शौक रखते वालों के लिए कुंभलगढ़ स्वर्ग से कम नहीं है। ऐतिहासिक मॉन्यूमेंट और किलों के लिए ये फेमस है। राजस्थान के ऑफबीट प्लेस में कुंभलगढ़ को गिना जाता है।

03 / 06Photo : Istock

बाड़मेर

थार रेगिस्तान का एक प्रमुख हिस्सा बाड़मेर भी घूमने के लिए बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट है। राजस्थान के इतिहास को करीब से जानने के लिए आपको बाड़मेर जाना चाहिए।

04 / 06Photo : Istock

करौली

कैला देवी मंदिर से लेकर मंद्रयाल किला आपको करौली में कई टूरिस्ट्स प्लेस मिल जाएंगे। राजस्थान से करौली तकरीबन 380 किलोमीटर दूर है।

05 / 06Photo : Istock

नारलाई

ग्रामीण इलाकों को एक्सप्लोर करने के लिए आप राजस्थान के नारलाई गांव जा सकते हैं। अरावली पहाड़ियों में स्थित ये जगह बेहद खूबसूरत है।

06 / 06Photo : Istock

देवगढ़

नेचर लवर के लिए ये जगह स्वर्ग है। राजस्थान की सबसे खूबसूरत ऑफबीट जगह में इसकी गिनती होती है जो देवगढ़ महल के लिए फेमस है।