नैनीताल पर्यटकों को काफी पसंद आती हैं ऐसे में अगर आप नैनीताल की ट्रिप पर हैं या यहां जाने का प्लान कर रहे हैं तो इस बार महज 1 घंटे का ट्रैवल करके ऐसी लोकेशन पर पहुंचें जहां जाकर आपका दिन बन जाएगा।
हम बात कर रहे हैं नौकुचियाताल की जिसे नौ कोनों वाली झील भी कहा जाता है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर ये जगह चारों तरफ हरी-भरी पहाड़ियों से घिरी हुई बेहद खूबसूरत नजर आती है।
एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसे पैराग्लाइडिंग, पैरासेलिंग, झील के पानी में जोर्बिंग, माउंटेन बाइकिंग, जंगल ट्रेकिंग आप यहां कर सकते हैं। इसके अलावा पर्यटक हनुमान मंदिर भी जा सकते हैं।
नौकुचियाताल से जुड़ी एक प्राचीन मान्यता भी है। कहा जाता है कि इस ताल के 9 कोनों को अगर आप एक नजर में देख लें तो आपको मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। कहानी में ट्विस्ट ये है कि आप किसी भी कोने में खड़े हों आपको सिर्फ 7 कोने ही दिखाई देंगे।
बोटिंग और ट्रैकिंग जैसी गतिविधियों का आनंद लेने के लिए आप यहां अप्रैल से जून के बीच यात्रा कर सकते हैं। इस दौरान मौसम सुखद और सुहावना भी होता है।
नैनीताल से लगभग 26 किलोमीटर और भीमताल से लगभग 4 किमी की दूरी पर ये झील स्थित है। यहां तक पहुंचने के लिए आप निजी वाहन या बस का उपयोग कर सकते हैं। निकटतम रेलवे स्टेशन काठगोदाम और हल्द्वानी है।