मिट्टी के हर कण में है आध्यात्मिकता, राम को करीब से जानो, UP के इन शहरों में मिलता है अनोखा अहसास

Spiritual Destinations: इतिहास और आध्यात्मिकता से समृद्ध उत्तर प्रदेश महाकाव्यों की भूमि है। प्राचीन शहरों से भरा हुआ ये प्रदेश दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करता है। प्राचीन मंदिरों से लेकर पवित्र नदियों तक, आध्यात्मिक समृद्धि की चाहत रखने वाले पर्यटकों के लिए उत्तर प्रदेश किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Dec 30 2024, 11:57 IST
आध्यात्मिकता से समृद्ध उत्तर प्रदेशImage Credit : Istock01 / 06

आध्यात्मिकता से समृद्ध उत्तर प्रदेश

पवित्र स्थल, मंदिर और तीर्थ स्थल आध्यात्मिकता से समृद्ध उत्तर प्रदेश में पर्यटकों के घूमने के लिए बहुत कुछ है। अगर आप आध्यात्मिक यात्रा पर जाने के बारे में विचार कर रहे हैं तो अपनी यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश में अवश्य घूमने लायक इन 5 स्थानों पर आपको अवश्य जाना चाहिए।

वाराणसी (काशी)Image Credit : Istock02 / 06

वाराणसी (काशी)

भारत का सबसे पुराना शहर वाराणसी जिसे काशी भी कहा जाता है धार्मिक दृष्टि से भारत का सबसे महत्वपूर्ण शहर है। गंगा नदी में स्नान करने के लिए दूर-दूर से यहां यात्री आते हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर, दशाश्वमेध घाट, सारनाथ यहां के प्रमुख आकर्षण स्थल हैं।

अयोध्याImage Credit : Istock03 / 06

अयोध्या

भगवान राम का जन्म स्थान अयोध्या भारत का सबसे बड़ा टूरिस्ट स्पॉट है। राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के बाद यहां पर्यटकों का हुजूम देखने को मिलता है। राम जन्मभूमि, हनुमान गढ़ी मंदिर, कनक भवन यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

मथुरा- वृंदावनImage Credit : Istock04 / 06

मथुरा- वृंदावन

भगवान कृष्ण का जन्मस्थान मथुरा धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है वहीं वृंदावन वह स्थान है जहाँ कृष्ण ने बचपन में लीलाएं की थीं। कृष्ण जन्मभूमि मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

प्रयागराजImage Credit : Istock05 / 06

प्रयागराज

कुंभ मेला के लिए प्रसिद्ध प्रयागराज जिसे पहले इलाहाबाद कहा जाता था आध्यात्मिक समृद्धि की चाहत रखने वाले पर्यटकों की फेवरेट ट्रैवल डेस्टिनेशन है। कुंभ मेला के अलावा त्रिवेणी संगम और प्रयागराज किला यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

चित्रकूटImage Credit : Istock06 / 06

चित्रकूट

धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध चित्रकूट में कामदगिरी पर्वत, रामघाट, भरत मिलाप मंदिर प्रमुख आकर्षण हैं। मान्यता है कि भगवान राम ने वनवास के दौरान यहां समय व्यतीत किया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!