नवाबी ठाठ के साथ बेटों को ऐसी ऐसी जगहों की सैर करवातीं हैं करीना कपूर.. लाखों के किराए वाली होटलों में होता है लग्जरी स्टे

बॉलीवुड में ट्रेवल के गजब शौकीन परिवार की बात करें तो करीना और सैफ के परिवार का नाम सबसे आगे आता है। नवाबों की बेगम बेबो बच्चों के साथ एकदम सुपर लग्जरी जगहों पर ट्रेवल करने में कभी पीछे नहीं रहती हैं। देखें परिवार के साथ बेहतरीन ट्रिप पर जाने वाली जगहें कौन सी हैं।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Sep 11 2024, 11:41 IST
खान परिवार की ट्रेवल डायरीImage Credit : Instagram01 / 05

खान परिवार की ट्रेवल डायरी

सैफ और करीना अपने दोनों बेटों के साथ अक्सर ही देश दुनिया की बहुत बढ़िया बढ़िया डेस्टिनेशन्स पर घूमने जाया करते हैं। साल में एक दो बार चारों लंबी ट्रिप पर जाते हैं। तो परिवार और बच्चों के साथ घूमने जाना है, तो आप भी इन जगहों पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

केन्या या तन्ज़ानियाImage Credit : Instagram02 / 05

केन्या या तन्ज़ानिया

करीना और सैफ बच्चों के साथ बहुत ही शानदार ट्रिप्स पर जाते हैं। प्रकृति को करीब से देखने के लिए अभी कुछ समय पहले चारों केन्या तो तन्ज़ानिया, सेरेन्गेटी जैसी जगहों पर घूम कर आए थे।

जंगलों की सैरImage Credit : Instagram03 / 05

जंगलों की सैर

करीना अपने बच्चों को जंगल, झरने तो नदी और पहाड़ों तक की सैर करवाती रहती हैं। अफ्रिका तो लंदन जैसे देश उनके बहुत फेवरेट हैं।

सबसे फेवरेट जगहImage Credit : Instagram04 / 05

सबसे फेवरेट जगह

सैफ करीना की सबसे ज्यादा फेवरेट ट्रेवल डेस्टिनेशन स्विज़रलैड है। कपल परिवार के साथ ही करीब तीन-चार बार स्विज़रलैंड विजिट कर चुका है। तो यहां का जीस्ताद तो उन्हें बेहद फैसिनेट करता है।

लग्जरी होती है सारी ट्रिप्सImage Credit : Instagram05 / 05

लग्जरी होती है सारी ट्रिप्स

करीना सैफ अपनी सारी ही ट्रिप्स पर जमकर खर्चा करते हैं। प्राइवेट प्लेन बुक करने से लेकर लाखों के किराए वाली होटलों में स्टे करने तक में कहीं कोई कमी नहीं रहती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!