भारत का सबसे डरावना बीच, आज बन गया फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन, फिर भी लोग कहते हैं ‘भूतिया’

क्या आप जानते हैं भारत में एक ऐसा बीच है जो अपनी डरावनी कहानियों और रहस्यमयी माहौल के लिए मशहूर है। कभी श्मशान घाट रहे इस बीच को आज लोग फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में जानते हैं। आइए जानते हैं कौन सी है ये खास बीच..

Authored by: विनीतUpdated May 18 2026, 06:44 IST
भारत का सबसे डरावना बीचImage Credit : Pinterest.com01 / 07

भारत का सबसे डरावना बीच

भारत में कुछ जगहें ऐसी हैं, जिनके बारे में सुनते ही लोगों के मन में डर और रोमांच दोनों एक साथ आ जाते हैं। समुद्र किनारे बसी एक ऐसी ही जगह इन दिनों काफी चर्चा में है। दिन में यहां लोग घूमने, फोटो खिंचवाने और समुद्र का मजा लेने आते हैं, लेकिन रात होते ही माहौल पूरी तरह बदल जाता है। कहा जाता है कि यहां आज भी अजीब आवाजें सुनाई देती हैं। यही वजह है कि खूबसूरत होने के बावजूद लोग इस बीच को “भूतिया” नाम से जानते हैं।

कभी था श्मशान घाटImage Credit : Pinterest.com02 / 07

कभी था श्मशान घाट

आज जिस जगह पर पर्यटकों की भीड़ दिखाई देती है, वहां कभी अंतिम संस्कार किए जाते थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक सालों पहले यह इलाका श्मशान घाट के रूप में इस्तेमाल होता था। समय के साथ यहां लोगों का आना-जाना बढ़ा और यह जगह धीरे-धीरे टूरिस्ट स्पॉट बन गई। लेकिन पुराने किस्से और डरावनी कहानियां आज भी इस जगह का पीछा नहीं छोड़तीं।

रात होते ही बदल जाता है माहौलImage Credit : Pinterest.com03 / 07

रात होते ही बदल जाता है माहौल

दिन के समय यह बीच काफी शांत और खूबसूरत लगता है। समुद्र की लहरें और ठंडी हवा लोगों को खूब पसंद आती हैं। लेकिन जैसे ही अंधेरा बढ़ता है, यहां का माहौल डरावना महसूस होने लगता है। कई लोग दावा करते हैं कि उन्हें यहां फुसफुसाहट जैसी आवाजें सुनाई दीं। कुछ लोगों ने अनजान परछाइयां देखने की बात भी कही है। हालांकि इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

काली रेत बढ़ाती है रहस्यImage Credit : Pinterest.com04 / 07

काली रेत बढ़ाती है रहस्य

इस बीच की सबसे अलग बात इसकी काली रेत है। आमतौर पर बीच पर सुनहरी या सफेद रेत देखने को मिलती है, लेकिन यहां की काली रेत लोगों को और ज्यादा रहस्यमयी एहसास कराती है। यही वजह है कि पहली बार यहां आने वाले लोग भी इस जगह को बाकी बीचों से काफी अलग मानते हैं।

गुजरात का मशहूर दुमस बीचImage Credit : Pinterest.com05 / 07

गुजरात का मशहूर दुमस बीच

जिस रहस्यमयी जगह की बात हो रही है, वह गुजरात के सूरत शहर के पास मौजूद दुमस बीच है। अरब सागर के किनारे बसा यह बीच अब गुजरात के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। खासतौर पर वे लोग, जिन्हें रहस्य और एडवेंचर पसंद है, उनके लिए यह जगह काफी दिलचस्प मानी जाती है।

डर और खूबसूरती का अनोखा मेलImage Credit : Pinterest.com06 / 07

डर और खूबसूरती का अनोखा मेल

दुमस बीच की पहचान सिर्फ उसकी डरावनी कहानियों से नहीं है। यहां का शांत समुद्री नजारा, ठंडी हवा और लोकल फूड भी लोगों को आकर्षित करता है। कुछ लोग इन कहानियों को महज अफवाह मानते हैं, जबकि कई लोगों का कहना है कि इस जगह का माहौल सच में अलग महसूस होता है। शायद यही रहस्य इस बीच को और ज्यादा खास बना देता है।

आप भी जा सकते हैं घूमनेImage Credit : Pinterest.com07 / 07

आप भी जा सकते हैं घूमने

अगर इस गर्मी आप असली रोमांच ढूंढ रहे हैं, तो गुजरात की ये खास बीच एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां आपको एक नया और अनोखा अनुभव मिलेगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!