ओडिशा के 5 भूले-बिसरे बीच, शायद ही पता होगा नाम, बकेटलिस्ट में कर सकते हैं शामिल

Hidden Beaches Of Odisha: ओडिशा घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इस बार आप इन 5 भूले-बिसरे समुद्र तट का रुख कर सकते हैं। सुंदरता और शांति के कारण ये बीच आपकी यात्रा को सुरम्य बना सकते हैं। परफेक्ट ऑफबीट लोकेशन की अगर आप तलाश में हैं तो ये जगहें बेस्ट हैं।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated May 22 2025, 06:49 IST
​ओडिशा टूरिज्म​01 / 06

​ओडिशा टूरिज्म​

पर्यटकों को ओडिशा के बीच काफी ज्यादा लुभाते हैं। आज हम आपको बताएंगे ओडिशा के 5 भूले-बिसरे समुद्र तट जो वास्तव में अपनी सुंदरता और शांति के कारण आपकी बकेटलिस्ट में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इन्हें अभी वैसी लोकप्रियता नहीं मिली है, जैसी वे डिजर्व करते हैं।

02 / 06Photo : Canva

​चांदीपुर बीच​

ऐसा बीच दुनिया में बहुत कम है यहां जाना वास्तव में एक अद्वितीय अनुभव हो सकता है। इस बीच की विशेषता यह है कि यहां समुद्र दिन में दो बार करीब 5 किलोमीटर तक पीछे हट जाता है, जिससे समुद्र तल पर पर्यटक चल सकते हैं।

03 / 06Photo : Canva

​तलसारी बीच​

झारखंड की सीमा से सटा हुआ तलसारी बीच शांत और प्राकृतिक अनुभव देता है। सुंदर ताड़ के पेड़, लाल रेत और मुहाने का मेल इसे एक परफेक्ट ऑफबीट लोकेशन बनाते हैं।

04 / 06Photo : Canva

​पथरपुरी बीच​

प्रकृति प्रेमियों और शांत वातावरण चाहने वालों के लिए पथरपुरी बीच किसी स्वर्ग से कम नहीं है। इस बीच की विशेषता यह है कि यहां प्रकृति अपने असली रूप में दिखाई देती है।

05 / 06Photo : Canva

​आरडी बीच / रमेश्वर देवालय बीच​

ब्रह्मपुर के पास स्थित आरडी बीच / रमेश्वर देवालय बीच प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। कम भीड़, सुरम्य सूर्यास्त, और शांत जल इसे आकर्षक पर्यटन स्थल बनाते हैं।

06 / 06Photo : Canva

​धामरा बीच​

कछुओं और अन्य समुद्री जीवों का बसेरा धामरा बीच पर्यटकों को खासा लुभाता है। पर्यटकों की नजरों से दूर ये बीच मछुआरों की सादी जीवनशैली के लिए भी जाना जाता है।