भारत के इस हिल स्टेशन जाने के लिए तरस जाते हैं विदेशी, उत्तराखंड के इस स्वर्ग को देखने की है सिर्फ भारतीयों को इजाजत, देखें कौन सी है ये जगह

भारत में घूमने फिरने के लिए बहुत सारी बेहद खूबसूरत जगहें हैं, यहां केवल भारतीय ही नहीं बल्कि देश विदेश के लोग घूमने आना पसंद करते हैं। हालांकि भारत में ऐसी भी ट्रेवल डेस्टिनेशन्स हैं, जहां विदेशियों का जाना मना है। यहां देखें उत्तराखंड के कौन से हिल स्टेशन में विदेशी टूरिस्ट नहीं जाते हैं।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Apr 30 2025, 15:23 IST
उत्तराखंड में घूमने की जगहें01 / 06

उत्तराखंड में घूमने की जगहें

भारत में घूमने फिरने की कई सारी बहुत ही ज्यादा खूबसूरत जगहें, जहां कई विदेशी पर्यटक आते हैं। हालांकि इस देश में ऐसी भी जगहें हैं, जहां पर विदेशी टूरिस्ट्स का आना प्रतिबंधित है। ऐसी ही एक जगह उत्तराखंड में भी है, जहां के फेमल हिल स्टेशन पर सिर्फ भारतीय ही जा सकते हैं।

02 / 06Photo : Canva

कौन सा हिल स्टेशन है ये

भारत के उत्तराखंड में वैसे तो कई सारी खूबसूरत घूमने की जगहें हैं। लेकिन अपने शांत वातावरण, प्राकृतिक सौंदर्य और पहाड़, नदी, झरनों के लिए चकराता हिल स्टेशन काफी प्रसिद्ध है। हालांकि यहां पर विदेशी पर्यटक बिना आधिकारिक इजाजत के नहीं आ सकते हैं।

03 / 06Photo : Canva

क्यों नहीं आ सकते विदेशी

चकराता सैन्य प्रतिष्ठानों के निकट हैं, जिस कारण से यहां पर विदेशी होम मिनिस्ट्री से खास परमिशन लेकर ही आ सकते हैं। हालांकि कई बार बहुत परमिशन, वीजा के बाद भी यहां की इजाजत नहीं होती है। हालांकि ये जगह बहुत ही सुंदर है, और यहां की बुधेर गुफा मस्ट विजिट जगहों में शामिल है।

04 / 06Photo : Canva

देवबन

ये खूबसूरत डेस्टिनेशन भी आपको निराश नहीं करेगी। यहां से आप ट्रेकिंग, कैम्पिंग करके हिमालय की खूबसूरती देख सकते हैं।

05 / 06Photo : Canva

चिलमिरी नेक

चिलमिरी नेक चकराता में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो अपनी सुंदर दृश्य और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यह चकराता की सबसे ऊंची चोटी है और यहां से हिमालय की खूबसूरत चोटियों का दृश्य दिखाई देता है।

06 / 06Photo : Canva

राम ताल और कानासर

राम ताल होर्टिकल्चर तो कानासर दोनों ही चकराता की सबसे खूबसूरत जगहों की लिस्ट में शामिल हैं। चकराता के आस पास आप और भी कई हिल स्टेशन्स देख सकते हैं, मसूरी, लैंसडाउन, औली, धनौल्टी, देहरादून इस लिस्ट में शामिल है।