भारत में अगर आप मालदीव का मजा चाहते हैं तो बैग पैक कर लें और इस अनोखे बीच डेस्टिनेशन की यात्रा करें जिसे मिनी गोवा के नाम से जाना जाता है। यहां जाकर आपको मालदीव की या आ जाएगी।
हम बात कर रहे हैं चूका बीच की जो बरेली से सिर्फ 2 घंटे की दूरी पर एक शानदार टूरिस्ट स्पॉट है। इसके बारे में बेहद कम लोग ही जानते हैं। बोटिंग से लेकर ट्री हाउस में रहने तक का मजा यहां आपके लिए सबकुछ है।
जलाशय की सैर और प्रकृति ट्रेल्स चूका बीच को बेहद खास बनाते हैं। इसके अलावा आप यहां पीलीभीत टाइगर रिजर्व की सफारी का आनंद लेते हुए वन्यजीवों को करीब से देख सकते हैं।
चूका बीच की खासियत ट्री हाउस है। 2,400 रुपये से लेकर 3,600 रुपये प्रतिदिन तक का खर्चा करके आप ऑनलाइन इसकी बुकिंग कर सकते हैं। बांस की झोपड़ी, चार थारू हाउस और ट्री हाउस आपको मालदीव वाली फीलिंग दे देंगे।
बरेली से पीलीभीत तक ड्राइव करके या ट्रेन के माध्यम से जाया जा सकता है। निजी वाहन अंदर नहीं जा सकते जिसके चलते आपको पीलीभीत से जंगल सफारी की मदद से चूका बीच तक पहुंचना होता है।
परिवार के साथ या फिर किसी खास के साथ यहां जाने का प्लान आप कर सकते हैं। सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चूका बीच खुला रहता है। एंट्री के लिए आपको 100 रुपए प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क देना होता है।
गोमत ताल, चूका इको टूरिज्म स्पॉट, पीलीभीत झील और शारदा सागर भी आप यहां घूम सकते हैं। इसके अलावा बरेली का खान-पान और लोकल मार्केट की सैर भी आप ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।