Best Places to Visit on Diwali 2024: दिवाली 31 अक्टबूर को मनाई जाए या फिर 1 नवंबर को, दोनों की स्थितियों में घूमने के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। 31 अक्तूबर को गुरुवार तो 1 नवंबर को शुक्रवार है। उसके बाद फिर शनिवार और इतवार। मतलब की दीपावली के मौके पर मिल रहा है लॉन्ग वीकेंड का मजा। अगर आप इस दिवाली लॉन्ग वीकेंड को यादगार बनाना चाहते हैं देश की इन जगहों पर घूम आइए:
अपनी दिवाली को खास बनाने के लिए अयोध्या से बेहतरीन जगह क्यों होगी। भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में दिवाली के दिन अलग ही माहौल होता है। पूरा शहर दियों की रोशनी में नहाया और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आता है।
अयोध्या की दिवाली देखने दूर-दूर से सैलानी आते हैं। यहां दिवाली पर रहना और खाना-पीना दूसरे शहरों के मुकाबले काफी सस्ता भी है।
अयोध्या के बाद उदयपुर की दिवाली भी खासे मशहूर है। सिटी ऑफ लेक के नाम से मशहूर उदयपुर में आपको शाही अंदाज में दिवाली का जश्न दिखेगा। आसमान आतिशबाजियों की रोशनी से चकाचौंध नजर आता है। यहां की दिवाली आपको सालों तक याद रहेगी।
दिवाली का पर्व यूपी के बनारस में भी काफी धूमधाम से मनाया जाता है। बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी के घाट दिवाली की रात देखते ही बनते हैं। यहां घाटों पर स्वर्ग सा नजारा दिखता है। दिवाली के मौके पर अगर संभव हो तो एक बार वाराणसी जरूर घूमना चाहिए।