आखिर क्यों आपको काजीरंगा नेशनल पार्क घूमने जाना चाहिए? ये है 5 कारण

परिवार के साथ या फिर अकेले अद्वितीय वन्यजीव विविधता को करीब से महसूस करने के लिए अगर आप ट्रैवल प्लान कर रहे हैं तो फिर आपको Kaziranga National Park रुख करना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे काजीरंगा नेशनल पार्क में क्या खास है जिसे जानकर आप फटाफट से यहां जाने का मन बना सकते हैं।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Mar 22 2025, 08:51 IST
काजीरंगा नेशनल पार्क01 / 06

काजीरंगा नेशनल पार्क

असम में स्थित फेमस नेशनल पार्क काजीरंगा नेशनल पार्क अद्वितीय वन्यजीव विविधता के लिए टूरिस्ट का ध्यान खींचता है। आज हम आपको बताएंगे 5 प्रमुख कारण जिसको जानने के बाद आप भी यहां जाने का प्लान कर सकते हैं।

02 / 06Photo : Tripadvisor

विश्व धरोहर स्थल

यूनेस्को द्वारा 1985 में काजीरंगा नेशनल पार्क को विश्व धरोहर स्थल के रूप में घोषित किया गया था। विश्व धरोहर स्थल के दीदार के लिए आप यहां आने का प्लान कर सकते हैं।

03 / 06Photo : Tripadvisor

एक सींग वाले गैंडे

काजीरंगा नेशनल पार्क को गैंडे का घर भी कहते हैं। एक सींग वाले गैंडे दुनिया में सबसे ज्यादा यहीं पाए जाते हैं। दुनिया की कुल संख्या का लगभग 70% जिसमें 2,400 गैंडे शामिल हैं यही निवास करते हैं।

04 / 06Photo : Tripadvisor

प्राकृतिक विविधता

प्राकृतिक विविधता का अनूठा मेल आपको यहां देखने को मिल जाएगा। 500 से अधिक पक्षी प्रजातियां, 35 से अधिक स्तनधारी प्रजातियां और विभिन्न किस्म के सरीसृप आपको यहां देखने को मिल जाएंगे।

05 / 06Photo : Tripadvisor

स्थानीय संस्कृति

असम के लोक जीवन और संस्कृति को यहां के आदिवासी लोग बचाए हुए हैं। ऐसे में असम की स्थानीय संस्कृति को करीब से महसूस करने के लिए भी आप काजीरंगा नेशनल पार्क की यात्रा कर सकते हैं।

06 / 06Photo : Tripadvisor

बर्डवाचिंग और फोटग्राफी

पक्षियों से अगर आप प्रेम करते हैं तो यहां पर आपको 500 से अधिक पक्षी प्रजातियों के दीदार हो जाएंगे। फोटोग्राफी के लिए ये स्थान किसी स्वर्ग से कम नहीं है।