Aadhaar Card को अपडेट करना हो गया आसान, मोबाइल नंबर और एड्रेस घर बैठे ऐसे बदलें
Aadhaar Card में मोबाइल नंबर या फिर घर का पता बदलना अब बेहद आसान हो गया है। इन कामों के लिए अब आपको आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप घर बैठे इन चीजों को अपडेट कर सकते हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Apr 15 2026, 22:15 IST
Image Credit : Digit/iStock01 / 08
भारत में आधार कार्ड पहचान पत्र के रूप में एक जरूरी और बड़ा डॉक्यूमेंट है। कई बार आधार कार्ड में हमें अलग-अलग चीजें अपडेट करानी पड़ जाती हैं। अब आधार धारकों की बड़ी टेंशन खत्म हो गई है।
Image Credit : Digit/iStock02 / 08
UIDAI ने आधार को अपडेट करने का प्रॉसेस अब बेहद आसान बना दिया है। अब आधार धारकों को अपना मोबाइल नंबर या फिर पतला बदलने के लिए आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी। यूजर्स खुद से ही इन चीजों को अपडेट कर पाएंगे।
Image Credit : Digit/iStock03 / 08
अब आप UIDAI के ऑफिशियल ऐप की मदद से घर बैठे खुद से ही मोबाइल नंबर या फिर घर के ऐड्रेस को आसानी से बदल सकते हैं। इस सुविधा ने आधार सेंटर पर लंबी लाइन में लगने का झंझट पूरी तरह से खत्म कर दिया है। आप कुछ स्टेप फॉलो करके अपने आधार को अपडेट कर सकते हैं।
Image Credit : Digit/iStock04 / 08
UIDAI की इस सुविधा का फायदा उन लोगों को सबसे ज्यादा पहुंचने वाला है जो दूर दराज के इलाके में रहते हैं। जिन क्षेत्रों में आधार सेंटर मौजूद नहीं है वहां के लोग अब स्मार्टफोन और इंटरनेट की मदद से आधार कार्ड में चीजों को अपडेट कर सकते हैं।
Image Credit : Digit/iStock05 / 08
अगर आप आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को अपडेट करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले Aadhaar Card App को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आपको Update Mobile Number का ऑप्शन चुनना होगा।
Image Credit : Digit/iStock06 / 08
अगले स्टेप्स में आप मोबाइल नंबर दर्ज करें। इसके बाद आपको ओटीपी फिल करके वेरिफिकेशन प्रॉसेस को पूरा करना होगा। इस स्टेप के बाद आपके फेस ऑथेंटिकेशन का प्रॉसेस पूरा होगा और फिर आपको रिक्वेस्ट सबमिट करना होगा। UIDAI आपकी तरफ से दी गई जानकारी को वेरिफाई करेगा और अपडेट होने के बाद आपको इसकी जानकारी दे दी जाएगी।
Image Credit : Digit/iStock07 / 08
अगर आप आधार कार्ड में घर के पते को अपडेट करना चाहते तो Aadhaar नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करना पड़ेगा। इसके बाद आपको MPIN, बायोमेट्रिक या फेस रिकग्निशन के जरिए वेरिफिकेशन के प्रॉसेस को पूरा करना होगा।
Image Credit : Digit/iStock08 / 08
अगले स्टेप में आपको ‘Services’ सेक्शन में जाकर ‘Address Update’ ऑप्शन चुनना होगा। आप Family Aadhaar या जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करके नया पता दर्ज कर सकते हैं। आपको बता दें कि सभी डिटेल्स देने के बाद आपको 75 रुपये की फीस भी देनी होगी।