इस फोन की सबसे खास बात यह है कि इसमें दूसरी डिस्प्ले की मदद से फोन को टेबल पर रखे हुए ही कॉल और मैसेज देखे जा सकते हैं। इसके अलावा इसकी मदद से रियर कैमरे से सेल्फी भी ले सकते हैं।
हैंडसेट में 6.78 इंच की 1.5K (1,200x2,652 पिक्सल) AMOLED स्क्रीन मिलती है, जो 120Hz पर रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। इसके अलावा फोन में रियर पैनल पर 1.74 इंच की AMOLED टच स्क्रीन है।
Lava Agni 3 में 4nm मीडियाटेक डाइमेंशन 7300X चिपसेट, 8GB LPDDR5 रैम और 256GB तक का UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है।
फोन में तीन कैमरे हैं। जिसमें पहला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी, दूसरा 112-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और तीसरा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
लावा अग्नि 3 में 5,000mAh की बैटरी पैक की गई है। इसमें 66W वायर्ड चार्जिंग दी गई है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, वाई-फाई-6E, ब्लूटूथ 5.4, GPS, NavIC और USB टाइप-C पोर्ट मिलता है।
भारत में लावा अग्नि 3 की कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए 20,999 रुपये है। वहीं चार्जर के साथ इस मॉडल को 22,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। 256GB वेरियंट की कीमत 24,999 रुपये (चार्जर सहित) है।