ऐप को हाइड करना इसलिए भी जरूरी है ताकि आपकी निजी जानकारी निजी रखें। ऐप को हाइड करने से कोई भी ऐप को देख नहीं पाएगा और न एक्सेस कर सकेंगे।
एंड्रॉयड स्मार्टफोन में एक बिल्ट-इन फीचर मिलता है जो यूजर्स को बिना डिलीट या डिसेबल किए ऐप्स को हाइड करने की सुविधा देता है। यह फीचर अतिरिक्त रूप से पासकोड सेटअप की सुविधा देता है और किसी भी समय छिपे हुए ऐप्स को रिकवर करने की सुविधा प्रदान करता है।
स्टेप 1- सबसे पहले आपको फोन की सेटिंग में जाना है और यहां से नीचे स्क्रॉल करके प्राइवेसी टैब पर जाना है।
अब आपको प्राइवेसी प्रोटेक्शन सेक्शन में से App Hide ऑप्शन पर जाना है। अपना प्राइवेसी पासवर्ड डालें। इसके बाद आपको हाइड करने के लिए उपलब्ध ऐप्स की एक लिस्ट दिखाई देगी।
प्रत्येक ऐप के लिए स्विच ऑन करें जिसे आप छिपाना चाहते हैं। यानी आप अपनी मर्जी से जिस भी ऐप को हाइड करना चाहते हैं उसे सिलेक्ट करें और प्रोसेस पूरा करें।
एक बार ऐप हाइड करने के बाद यदि आप ऐप को देखना चाहते हैं तो आपको फोन के डायल पैड पर जाना है और अब आप पासकोड डालकर इन ऐप्स को एक्सेस कर सकते हैं।