​Mini Tri-Fold स्मार्टफोन से लेकर सोलर एनर्जी से चलने वाला लैपटॉप तक, MWC 2025 में पेश हुए कई अजीबो-गरीब गैजेट्स

MWC 2025: दुनिया का सबसे बड़ा टेक इवेंट यानी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2025 इस हफ्ते बार्सिलोना, स्पेन में हो रहा है। यह शो मोबाइल और वायरलेस टेक्नोलॉजी की दुनिया के लिए एक बड़ा प्लेटफार्म है, जहां सैमसंग, गूगल, क्वालकॉम, LG, सोनी, एएमडी, मेटा, Nvidia, लेनोवो जैसी बड़ी कंपनियां अपने नए इनोवेशन पेश कर रही हैं।

Authored by: Vishal MathelUpdated Mar 3 2025, 15:16 IST
MWC 2025: कब से कब तक चलेगा मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेसImage Credit : X01 / 06

MWC 2025: कब से कब तक चलेगा मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस

इवेंट 3 से 6 मार्च तक चलेगा, लेकिन बड़ी कंपनियां 2 मार्च को ही अपने नए प्रोडक्ट्स और कांसेप्ट डिवाइस का डिस्प्ले कर रही हैं। चलिए जानते हैं मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2025 में पेश होने वाले कुछ खास गैजेट्स के बारे में...

Infinix Zero Mini Tri-FoldImage Credit : X02 / 06

Infinix Zero Mini Tri-Fold

Infinix ने MWC 2025 में अपना नया कॉन्सेप्ट फोन Zero Mini Tri-Fold पेश किया है, जो अनोखे डुअल वर्टिकल हिंज के साथ आता है। इसकी आउटवर्ड-फोल्डिंग डिजाइन इसे तीन अलग-अलग मोड में बदलने की क्षमता देती है। यह न सिर्फ एक स्मार्टफोन की तरह काम करता है, बल्कि इसे फिटनेस एक्सेसरी के रूप में पहना जा सकता है या साइकिल पर क्लिप-ऑन एक्शन कैमरा की तरह माउंट किया जा सकता है। इस फ्लेक्सिबल डिजाइन की वजह से यह मल्टी-परपस डिवाइस बन जाता है, जो स्मार्टफोन और पोर्टेबल गैजेट का शानदार कॉम्बिनेशन पेश करता है।

Xiaomi 15 Ultra Image Credit : X03 / 06

Xiaomi 15 Ultra

MWC 2025 में Xiaomi 15 Ultra फ्लैगशिप स्मार्टफोन भी पेश हुआ, जो शानदार 200MP टेलीफोटो कैमरा के साथ आता है। इसमें 1-इंच टाइप का मेन सेंसर, अतिरिक्त जूम लेंस, और अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है, जिससे यह मोबाइल फोटोग्राफी के लिए जबरदस्त विकल्प बन जाता है। यह डिवाइस Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस है और HyperOS 2 के साथ Android 15 पर चलता है। इसका प्रीमियम डिजाइन और एडवांस कैमरा सिस्टम इसे मोबाइल फोटोग्राफी और परफॉर्मेंस के मामले में टॉप क्लास डिवाइस बनाते हैं।

HMD ने लॉन्च किए फीचर और स्मार्टफोन Image Credit : X04 / 06

HMD ने लॉन्च किए फीचर और स्मार्टफोन

HMD ने MWC 2025 से पहले ही अपने नए डिवाइस की झड़ी लगा दी है, जिसमें फीचर फोन्स से लेकर स्मार्ट एक्सेसरीज तक शामिल हैं। खासतौर पर बार्सिलोना फुटबॉल क्लब के फैंस के लिए HMD Barca Fusion और HMD Barca 3210 पेश किए गए हैं। इसके अलावा, कंपनी ने HMD 2660 Flip नाम का एक क्लासिक फ्लिप-स्टाइल फीचर फोन लॉन्च किया है, जिसमें मॉडर्न टच दिया गया है।

प्राइवेट 5G नेटवर्क में सिक्योरिटी जोखिम: CTOne रिपोर्टImage Credit : X05 / 06

प्राइवेट 5G नेटवर्क में सिक्योरिटी जोखिम: CTOne रिपोर्ट

CTOne और Trend Micro द्वारा जारी एक नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दुनिया भर में केवल 20% संगठनों के पास अपनी कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (CT) टीम है, जो उनके 5G नेटवर्क को मैनेज और सुरक्षित रख सके। रिपोर्ट में अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, फ्रांस, जर्मनी, इटली और स्पेन के 800 से अधिक एग्जीक्यूटिव्स का सर्वे किया गया, जिसमें पाया गया कि 43% संगठनों में CTO और 32% में CIO इस सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए, CTOne ने MWC 2025 में नए मोबाइल नेटवर्क सिक्योरिटी सॉल्यूशंस पेश किए हैं, जो प्राइवेट 5G और पब्लिक मोबाइल नेटवर्क को साइबर खतरों से बचाने में मदद करेंगे।

Lenovo का सोलर एनर्जी से चलने वाला लैपटॉपImage Credit : X06 / 06

Lenovo का सोलर एनर्जी से चलने वाला लैपटॉप

Lenovo ने MWC 2025 में Yoga Solar PC कॉन्सेप्ट पेश किया है, जो सौर ऊर्जा से बैटरी लाइफ बढ़ाने की क्षमता रखता है। इसके बैक पैनल में 84 सोलर सेल्स लगे हैं, जो 24% तक एनर्जी कन्वर्जन रेट प्रदान करते हैं। सिर्फ 20 मिनट की धूप में यह लैपटॉप 1 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है। इसके साथ ही, Lenovo ने Yoga सीरीज के लिए एक सोलर पावर किट भी लॉन्च किया है, जो लगभग किसी भी गैजेट को चार्ज करने में सक्षम है। यह इनोवेशन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा, जो सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी की तलाश में हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!