Xiaomi-Redmi के करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी, इन स्मार्टफोन्स का सॉफ्टवेयर सपोर्ट हुआ बंद
Xiaomi और Redmi के स्मार्टफोन रखने वालों के लिए काम की खबर है। बजट और मिड रेंज सेगमेंट की इन दोनों पॉपुलर कंपनियों ने अपने कई सारे स्मार्टफोन्स के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट को बंद कर दिया है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Mar 18 2026, 20:18 IST
Image Credit : IStock01 / 09
चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी और रेडमी की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में है। दुनियाभर में करोड़ों लोग शाओमी और रेडमी के स्मार्टफोन्स इस्तेमाल करते हैं। अगर आपके पास इन दोनों ही कंपनियों में से किसी का भी फोन है तो आपके लिए काम की खबर है।
Image Credit : IStock02 / 09
भारतीय बाजार में रेडमी और शाओमी की अच्छी पकड़ है। बजट और मिड रेंज सेगमेंट में दोनों ही कंपनियों के पास करोड़ों की संख्या में फैंस मौजूद हैं। अब Redmi और Xiaomi ने ऐसा कदम उठाया है जिसने करोड़ों यूजर्स की टेंशन बढ़ा दी है।
Image Credit : IStock03 / 09
शॉओमी ने अपने कुछ पुराने स्मार्टफोन्स के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट को बंद कर दिया है। इसके साथ ही रेडमी ने भी अपने कई सारे डिवाइस के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट को बंद कर दिया है। ऐसे में अब स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है।
Image Credit : IStock04 / 09
कंपनी के सिक्योरिटी सेंटर और Android Enterprise Recommended (AER) डेटा के मुताबिक अब Xiaomi 12 सीरीज और Redmi Note 12 5G को भविष्य में किसी भी तरह का नया OTA अपडेट या फिर सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिलेगा। इसका मतलब है कि अब ये सभी डिवाइस आधिकारिक तौर पर End-of-Life (EOL) कैटेगरी में आ गए हैं।
Image Credit : IStock05 / 09
शॉओमी के जिन स्मार्टफोन्स को सपोर्ट नहीं मिलेगा उनमें Xiaomi 12 और Xiaomi 12 Pro शामिल हैं। इन दोनों ही डिवाइसेस को Android 15 और HyperOS 3.0 तक अपडेट मिला था।
Image Credit : IStock06 / 09
Xiaomi 12 Lite के लिए अब सॉफ्टवेयर अपडेट बंद हो चुका है। इस स्मार्टफोन को Android 14 और HyperOS 1.0 तक सपोर्ट मिला था। यही इसका फाइनल सॉफ्टवेयर अपडेट था।
Image Credit : IStock07 / 09
अगर आपके पास Redmi Note 12 5G स्मार्टफोन है तो अब आपको इसमें भी सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने आखिरी बार Android 14 और HyperOS 2.0 का अपडेट दिया था। कंपनी के मुताबिक ये सभी स्मार्टफोन्स अपने अपडेट के साइकल के अंत तक पहुंच चुके हैं।
Image Credit : IStock08 / 09
XiaomiTime के अनुसार, इस फैसले के पीछे सिर्फ समय नहीं बल्कि फोन की हार्डवेयर लिमिटेशन भी एक बड़ी वजह है। खासकर Xiaomi 12 सीरीज में दिया गया Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर पहले से ही ज्यादा गर्म होने (हीटिंग) और ज्यादा बैटरी खर्च करने के लिए जाना जाता है।
Image Credit : IStock09 / 09
ऐसी स्थिति में जब फोन पर नए और भारी सॉफ्टवेयर अपडेट दिए जाते हैं, तो यह प्रोसेसर उतनी स्थिर और स्मूथ परफॉर्मेंस नहीं दे पाता। इसलिए कंपनी इसे आगे के बड़े अपडेट्स के लिए पूरी तरह उपयुक्त नहीं मान रही है।