यह शॉर्टकट खासतौर पर गूगल क्रोम यूजर्स के लिए बेहद काम का है। अगर गलती से कोई जरूरी टैब बंद हो जाए, तो इस की-बोर्ड कमांड की मदद से उसे तुरंत वापस खोला जा सकता है। बार-बार हिस्ट्री में जाकर लिंक ढूंढने की झंझट से यह शॉर्टकट आपको बचा लेता है। बस Shift + Ctrl + T दबाइए और बंद किया गया टैब दोबारा खुल जाएगा।
अगर आप स्क्रीनशॉट लेना चाहते हैं, तो यह शॉर्टकट आपके लिए परफेक्ट है। इसकी मदद से आप पूरी स्क्रीन की बजाय किसी खास हिस्से का स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। शॉर्टकट दबाने के बाद सिर्फ उस एरिया को सिलेक्ट करना होता है, जिसे आप कैप्चर करना चाहते हैं। इसके बाद Ctrl + V दबाकर आप इसे सीधे किसी चैट या डॉक्यूमेंट में पेस्ट भी कर सकते हैं।
यह शॉर्टकट एक साथ खुली सभी विंडोज को मिनिमाइज करने में मदद करता है। जब आप कई ऐप्स या फोल्डर्स खोलकर काम कर रहे हों और तुरंत डेस्कटॉप पर जाना हो, तो एक-एक विंडो बंद करने की जरूरत नहीं पड़ती। बस Window + D दबाते ही सारी विंडोज एक साथ मिनिमाइज हो जाएंगी। इसी काम के लिए आप Window + M का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह विंडोज का इन-बिल्ट स्क्रीन रिकॉर्डिंग शॉर्टकट है। इसकी मदद से आप बिना किसी थर्ड पार्टी सॉफ्टवेयर के सीधे लैपटॉप की स्क्रीन रिकॉर्ड कर सकते हैं। जैसे ही आप Window + Alt + R दबाते हैं, स्क्रीन रिकॉर्डिंग शुरू हो जाती है। ट्यूटोरियल बनाने या किसी जरूरी प्रोसेस को रिकॉर्ड करने के लिए यह शॉर्टकट काफी उपयोगी है।
सुरक्षा के लिहाज से यह शॉर्टकट बेहद जरूरी है। इसके जरिए आप अपने लैपटॉप या पीसी को तुरंत लॉक कर सकते हैं। ऑफिस में काम करते समय अगर आपको कुछ देर के लिए अपनी सीट छोड़नी पड़े, तो Window + L दबाकर सिस्टम को फौरन लॉक किया जा सकता है। इसके बाद सिस्टम पासवर्ड डालने पर ही खुलेगा, जिससे आपका डेटा सुरक्षित रहेगा।
किसी भी एक्टिव आइटम से बाहर आने के लिए ESC का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे अगर आप फेसबुक पर किसी फोटो देख रहे हैं और इससे बाहर आना चाहते हैं तो ESC बटन दबाएं।