iPhone 16 को टक्कर देते हैं ये 5 स्मार्टफोन, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट

Apple iPhone 16 alternatives: आईफोन 16 भारत में लॉन्च हो गया है। इस फोन को 20 सितंबर से खरीदा जा सकेगा। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 79,990 रुपये है। इस कीमत पर कई और कंपनियों के फोन आते हैं जो काफी दमदार कैमरा, प्रोसेसर और अन्य फीचर्स ऑफर करते हैं।

Authored by: Vishal MathelUpdated Sep 13 2024, 12:53 IST
iPhone 16 के टॉप-5 अल्टरनेटिव​01 / 06

iPhone 16 के टॉप-5 अल्टरनेटिव​

​यहां हम आपको आईफोन 16 के टॉप-5 अल्टरनेटिव स्मार्टफोन बता रहे हैं जो आप बहुत कम कीमत में खरीद सकते हैं और यह स्मार्टफोन दमदार कैमरा और फ्लैगशिप फीचर्स से लैस हैं।​

Samsung Galaxy S24​02 / 06

Samsung Galaxy S24​

​इस फोन को 80 हजार से कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इसमें आपको टेलीफोटो कैमरा भी मिलता है, जो आईफोन 16 में नहीं है। इसके अलावा फोन में AI फीचर्स और वायरलेस चार्जिंग की सुविधा मिलती है। इस फोन के साथ आपको 7 साल तक के ओएस अपडेट मिलेंगे।​

Samsung Galaxy S23​03 / 06

Samsung Galaxy S23​

​यदि आप कम कीमत में दमदार कैमरा और डिस्प्ले चाहते हैं तो गैलेक्सी एस 23 को खरीद सकते हैं। यह फोन 50 हजार से भी कम कीमत में आता है और इसमें भी आपको आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स का सपोर्ट मिलता है। Samsung Galaxy S24 और S23 में बहुत ज्यादा फर्क भी नहीं है।​

Google Pixel 9​04 / 06

Google Pixel 9​

​Google Pixel 9 में लेटेस्ट Tensor G4 प्रोसेसर और 12GB अपग्रेडेड रैम मिलती है। इसमें 6.3 इंच का एक्टुआ डिस्प्ले है जो काफी ब्राइट है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP का प्राइमरी लेंस और नया 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में AI मैजिक एडिटर जैसे शानदार फीचर्स हैं। इसकी कीमत 79,999 रुपये है।​

Oneplus 12 5G​05 / 06

Oneplus 12 5G​

​यदि आप पावरफुल फोन चाहते हैं तो वनप्लस 12 5G की ओर देख सकते हैं। 64,999 रुपये की कीमत वाला यह फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस है और इसमें 16GB तक रैम और 512GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। फोन में Hasselblad कैमरे मिलते हैं, जो काफी दमदार हैं। इसके अलावा फोन में 5,400mAh की बैटरी और 100W SuperVOOC चार्जिंग मिलती है।​

Vivo X100 5G​06 / 06

Vivo X100 5G​

​यदि आप कैमरा फोन चाहते हैं तो वीवो X100 5G आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें 50MP + 50MP + 64MP रियर और 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300 चिपसेट की पावर मिलती है। इसकी शुरुआती कीमत 63,999 रुपये है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!