ODI में चेज़ करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 प्लेयर

विराट कोहली ने मंगलवार को दुबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए 98 गेंद में 84 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। विराट ने अपनी पारी के दौरान 21 रन पूरे करते ही वनडे क्रिकेट में चेज करते हुए 8 हजार रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बने। आइए जानते हैं वनडे क्रिकेट इतिहास में किन पांच खिलाड़ियों ने बनाए हैं चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन।

Authored by: Updated Mar 4 2025, 23:55 IST
सचिन तेंदुलकर01 / 05

सचिन तेंदुलकर

वनडे क्रिकेट इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स की सूची में सचिन तेंदुलकर पहले पायदान पर हैं। सचिन ने अपने वनडे करियर में चेज करते हुए 236 मैच की 232 पारियों में 8,720 रन 42.33 के औसत से बनाए। जिसमें 17 शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं।

विराट कोहली02 / 05

विराट कोहली

विराट कोहली चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स की सूची में दूसरे पायदान पर हैं। विराट ने 166 मैच की 159 पारियों में चेज करते हुए 8059* रन 64.99 के औसत और 93.25 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। जिसमें 28 शतक और 41 अर्धशतक शामिल हैं।

रोहित शर्मा03 / 05

रोहित शर्मा

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। रोहित ने चेज करते हुए 155 मैच की 151 पारियों में 6115 रन 49.71 के औसत से बनाए हैं। जिसमें 16 शतक और 37 अर्धशतक शामिल हैं।

सनथ जयासूर्या04 / 05

सनथ जयासूर्या

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज सनथ जयसूर्या चेज करते हुए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स में चौथे पायदान पर हैं। जयसूर्या ने चेज करते हुए करियर में 214 मैच की 210 पारियों में 29.44 के औसत से 5742 रन बनाए। जिसमें 10 शतक और 30 अर्धशतक शामिल हैं।

जैक कैलिस05 / 05

जैक कैलिस

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज जैक कैलिस वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स में पांचवें स्थान पर हैं। कैलिस ने 169 मैच की 158 पारियों में चेज करते हुए 5575 रन 44.95 के औसत और 71.91 के स्ट्राइक रेट से बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 45 अर्धशतक जड़े।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!