जब फूट-फूट कर रोए थे विराट, युजवेंद्र चहल ने खोला राज

Yuzvendra Chahal On Virat Kohli: विराट कोहली ऑन फील्ड हमेशा आक्रामक नजर आते हैं। यही उनकी अलग पहचान भी है। ऐसा बहुत कम हुआ है जब विराट की आंखें बीच मैदान नम हुई हो। आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में सभी ने उन्हें भावुक देखा था, लेकिन साथी खिलाड़ी चहल ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि कब उन्होंने विराट भैया को रोते हुए देखा था। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा किया है।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Aug 1 2025, 17:28 IST
जब खूब रोए थे विराटImage Credit : X Yuzvendra Chahal01 / 07

जब खूब रोए थे विराट

विराट कोहली मैदान पर बहुत सख्त दिखते हैं। अपनी आक्रामकता से वह हमेशा विरोधी खिलाड़ियों पर दबाव बना देते हैं, लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है जब विराट भी भावुक होते हैं। हाल ही में आरसीबी जब आईपीएल का फाइनल खेल रही थी तब हम सबने उन्हें भावुक देखा था, लेकिन चहल ने बताया है कि उन्होंने पहली बार उन्हें कब रोते हुए देखा था।

आखिरी बार साथ दिखे थे दोनोंImage Credit : X Yuzvendra Chahal02 / 07

आखिरी बार साथ दिखे थे दोनों

विराट कोहली और युजवेंद्र चहल की बात करें तो दोनों एक साथ साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप में दिखे थे। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप में चहल को एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन वह विराट के साथ वर्ल्ड चैंपियन बने थे।

टी20 फॉर्मेट से अलग दोनों Image Credit : X Yuzvendra Chahal03 / 07

टी20 फॉर्मेट से अलग दोनों

विराट कोहली और चहल दोनों टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलग हो चुके हैं। कोहली तो 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद संन्यास ले चुके हैं, जबकि चहल इस फॉर्मेट से सालों से अलग हैं। उन्होंने अपना आखिरी टी20 मुकाबला 13 अगस्त 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।

चहल ने खोला विराट का राजImage Credit : X Yuzvendra Chahal04 / 07

चहल ने खोला विराट का राज

हाल ही में एक इंटरव्यू में युजवेंद्र चहल ने अपने जीवन के सबसे बुरे दिनों को लेकर बात की है। इसी दौरान उन्होंने विराट के बारे में एक राज खोला है जब उन्होंने किंग को पहली बार रोते हुए देखा था।

जब रोए थे विराटImage Credit : X Yuzvendra Chahal05 / 07

जब रोए थे विराट

चहल ने बताया कि साल 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जब टीम इंडिया की हार हुई थी तब विराट को उन्होंने पहली बार रोते हुए देखा था। चहल ने कहा '2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हमने विराट भैया को पहली बार रोते देखा था। जब मैंने उनकी आंखों में देखा तो उनकी आंखों में आंसू थे। विराट ने अपने कप्तानी करियर में एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है और 2019 वर्ल्ड कप उनके पास ऐसा करने का सुनहरा मौका था।

आरसीबी में साथ थे दोनों Image Credit : X Yuzvendra Chahal06 / 07

आरसीबी में साथ थे दोनों

चहल और विराट की आपस में खूब बनती है। वह आईपीएल में भी सालों से एक ही टीम में थे। वह विराट के साथ साल 2021 तक आरसीबी के साथ थे। उसके बाद चहल पहले राजस्थान और फिर पिछले सीजन का पंजाब का हिस्सा थे।

2025 में चहल ने लिया था हैट्रिकImage Credit : X Yuzvendra Chahal07 / 07

2025 में चहल ने लिया था हैट्रिक

साल 2025 में युजवेंद्र चहल ने पंजाब किंग्स से खेलते हुए हैट्रिक लिया था। 14 मैच में उन्होंने 16 विकेट चटकाए थे। इस दौरान उन्होंने दो बार फोरफर लिया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!