वैभव सूर्यवंशी ने बनाया छक्कों का शतक, रच दिया इतिहास

Vaibhav Suryavanshi Record: वैभव सूर्यवंशी जब भी बैटिंग करने आते हैं कोई ना कोई रिकॉर्ड या तो बनता है या फिर पुराना रिकॉर्ड टूटता है। गुजरात के खिलाफ मैच में भी वैभव सूर्यवंशी जब बल्लेबाजी करने आए तो उन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्कों का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज काइरन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा। मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान जायसवाल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated May 9 2026, 21:53 IST
छक्कों की सेंचुरीImage Credit : Ipl01 / 08

छक्कों की सेंचुरी

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रिकॉर्ड की दहलीज पर खड़े वैभव को इसके लिए केवल एक छक्के की दरकार थी, जिसे उन्होंने पहले ही ओवर में हासिल कर लिया। वैभव सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए।

राजस्थान ने जीता टॉसImage Credit : Ipl02 / 08

राजस्थान ने जीता टॉस

इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात ने शुभमन गिल के 84 और साई सुदर्शन के 55 रन की पारी के दम पर 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए।

वैभव और जायसवाल ने की शुरुआतImage Credit : Ipl03 / 08

वैभव और जायसवाल ने की शुरुआत

230 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की ओर से यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत की। वैभव सूर्यवंशी ने पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर मोहम्मद सिराज को रिमांड पर लिया और छक्का जड़कर टी20 क्रिकेट में इसकी सेंचुरी पूरी कर ली।

सिराज की गेंद पर जड़ा 100वां छक्काImage Credit : Ipl04 / 08

सिराज की गेंद पर जड़ा 100वां छक्का

बुमराह, कमिंस और हेजलवुड जैसे गेंदबाज को पहली ही गेंद पर छक्का जड़ने वाले वैभव ने इस बार मोहम्मद सिराज को अपना निशाना बनाया। पारी की दूसरी ही गेंद पर वैभव ने अपने टी20 करियर का 100वां छक्का जड़ा।

सबसे तेज 100 छक्कों का रिकॉर्डImage Credit : Ipl05 / 08

सबसे तेज 100 छक्कों का रिकॉर्ड

इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी सबसे तेज 100 टी20 छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 514 गेंद खेलकर टी20 में 100 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया और वेस्टइंडीज के दिग्गज काइरन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

सबसे युवा खिलाड़ी Image Credit : Ipl06 / 08

सबसे युवा खिलाड़ी

वैभव सूर्यवंशी ने यह उपलब्धि 29वीं पारी में 15 साल और 43 दिन की उम्र में हासिल किया। वह ऐसा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए।

टूट गया पोलार्ड का रिकॉर्डImage Credit : Ipl07 / 08

टूट गया पोलार्ड का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने काइरन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने 100 टी20 छक्के के लिए 843 गेंद खेली थी और वैभव ने केवल 514 गेंद में इसे हासिल कर लिया।

36 रन बनाकर हुए आउटImage Credit : Ipl08 / 08

36 रन बनाकर हुए आउट

वैभव सूर्यवंशी अपनी इस पारी को बड़ा नहीं बना पाए। वैभव 16 गेंद में 36 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने अपनी छोटी सी पारी में फैंस को खूब एंटरटेन किया और 3 चौके और 3 छक्के जड़े।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!