अपने स्टंट्स के लिए मशहूर फिल्म सीरीज मिशन इम्पॉसिबल के सुपर स्टार टॉम क्रूज ने अपने जाने पहचाने अंदाज ब्राउन कलर की लेदर जैकेट पहने छत पर खड़े थे।
इसके बाद टॉम क्रूज स्टेडियम की छत से रोप के जरिए छलांग लगाकर स्टेडियम की छत से मैदान पर पहुंचे। ये देखकर सारा स्टेडियम शोर और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
मैदान पर उतरकर टॉम क्रूज खिलाड़ियों के बीच से होते हुए स्टेज पर ओलंपिक फ्लैग थामे खड़ी लॉस एंजिल्स की मेयर के पास पहुंचे। इस दौरान खिलाड़ियों ने उनकी तस्वीर अपने मोबाइल फोन पर कैद करने की पुरजोर कोशिश की। इससे 65 साल की उम्र में भी उनकी स्टारडम का अंदाजा हो जाता है।
स्टेज पर पहुंचते ही टॉम क्रूज के हाथों में मेयर के साथ ओलंपिक फ्लैग लेकर खड़ी अमेरिकी जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स के हाथों से फ्लैग अपने हाथों में लिया और वहां से वापस चल दिए।
टॉम क्रूज स्टेज से हाथ में झंडा लेकर उतरे और नीचे खड़ी बाइक पर झंडा लगा दिया और स्टेडियम से तेज रफ्तार में बाहर निकलगए। बाद में दिखाया गया कि वो वहां से सीधे एक प्लेन में बाइक सहित दाखिल हुए जो उन्हें लॉस एंजिल्स ले गया।
प्लेन से टॉम क्रूज से स्काई डाइव करते हुए लैंडिंग की और नीचे फ्लैग एक साइकल सवार के हाथों में सौंप दिया।
टॉम क्रूज ने अपनी स्टारडम का जलवा क्लोजिंग सेरमनी में दिखाया और कुछ मिनटों में ही सारी महफिल लूट ली।