भारत-इंग्लैंड सीरीज में टूट गया 46 साल पुराना रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच मौजूदा सीरीज गेंदबाजों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। अब तक सीरीज खत्म नहीं हुई है और कई बड़े रिकॉर्ड टूट चूके हैं। इसी क्रम में इस सीरीज में 46 साल पुराना रिकॉर्ड टूट चुका है। क्या है यह रिकॉर्ड और आखिर क्यों गेंदबाजों के लिए यह सीरीज किसी बुरे सपने जैसा रहा है चलिए जानते हैं।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Aug 1 2025, 20:21 IST
टूट गया रिकॉर्ड Image Credit : BCCI01 / 07

टूट गया रिकॉर्ड

भारत-इंग्लैंड सीरीज में रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई है। अब तक सीरीज खत्म नहीं हुई है और इस सीरीज में रनों का अंबार लग चुका है। इसी क्रम में भारत ने 46 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। (साभार-BCCI)

सीरीज में पीछे टीम इंडियाImage Credit : BCCI02 / 07

सीरीज में पीछे टीम इंडिया

टीम इंडिया 5 मैच की सीरीज में फिलहाल 1-2 सेे पीछे है। पहला टेस्ट गंवाने के बाद टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट में वापसी की थी और फिर लॉर्ड्स में उसे हार का सामना करना पड़ा था। मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ रहा था।

सीरीज में शतकों की झड़ीImage Credit : BCCI03 / 07

सीरीज में शतकों की झड़ी

भारत-इंग्लैंड सीरीज में अब तक 18 शतक लग चुके हैं जिसमें से 11 शतक भारतीयों द्वारा लगाए गए हैं, जबकि इंग्लैंड की ओर से केवल 7 शतक लगे हैं। ऐसे में आप इस सीरीज में गेंदबाजों की हालत समझ सकते हैं। 11 में से 4 शतक तो केवल गिल ने लगाए हैं।

एक सीरीज में सबसे ज्यादा रनImage Credit : BCCI04 / 07

एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन

भारत ने गिल के नेतृत्व में एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का 46 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस सीरीज में सबसे ज्यादा 3,393 रन बन चुके हैं जो भारत द्वारा किसी एक सीरीज में बनाया गया सर्वाधिक रन है।

टूट गया 46 साल पुराना रिकॉर्डImage Credit : BCCI05 / 07

टूट गया 46 साल पुराना रिकॉर्ड

इससे पहले यह रिकॉर्ड साल 1978-79 में बना था। वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज में भारत की ओर से 3,270 रन बने थे।

नंबर 3 पर इंग्लैंड दौराImage Credit : BCCI06 / 07

नंबर 3 पर इंग्लैंड दौरा

इस लिस्ट में नंबर 3 पर इंग्लैंड का 2016-17 का दौरा है जिसमें कुल 3,230 रन बने थे।

नंबर 4 पर 2024 दौराImage Credit : BCCI07 / 07

नंबर 4 पर 2024 दौरा

इस लिस्ट में नंबर 4 पर 2024 का सीरीज है। इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में यशस्वी जायसवाल ने खूब रन बनाए थे। इस सीरीज में कुल 3,140 रन बने थे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!