CSK Master Plan: चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 मैच में 4 जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर फिनिश किया। गुजरात के खिलाफ आखिरी मुकाबले में उसने 83 रन से जीत दर्ज की। यह सीजन इस टीम के लिए सबसे खराब रहा, लेकिन जाते-जाते इस टीम को कई मैच विनर भी मिल गए। इसके अलावा आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई ने एक मास्टर प्लान भी तैयार कर लिया। क्या है यह मास्टर प्लान और कैसे चेन्नई से रहने चाहिए बाकी टीमों का सावधान चलिए जानते हैं।
बतौर कप्तान धोनी ने आईपीएल 2025 का अंत जीत के साथ किया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में चेन्नई ने 83 रन के अंतर से बड़ी जीत हासिल की। इसके साथ ही चेन्नई ने आखिरी पायदान पर सीजन फिनिश किया।
चेन्नई के लिए यह सीजन सबसे खराब रहा, लेकिन जाते-जाते उसे कुछ ऐसे मैच विनर मिले जो आईपीएल 2026 में टीम को फायदा पहुंचा सकती है। अच्छी बात यह है कि सभी खिलाड़ी जो चेन्नई को इस बार मिले वह युवा है और अगले कुछ सालों तक इस टीम के लिए शानदार काम कर सकते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स को डेवाल्ड ब्रेविस के तौर पर सॉलिड मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मिला जिसने 6 मैच में 225 रन के साथ सीजन फिनिश किया। ब्रेविस ने चेन्नई को एक नई उम्मीद दे दी है।
धोनी के रिटायरमेंट को लेकर चर्चा है। ऐसे में चेन्नई को एक युवा विकेटकीपर भी मिल गया। उर्विल पटेल के तौर पर चेन्नई को एक शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज मिला। उर्विल ने 3 मैच में 68 रन बनाए और इस टीम की उम्मीद बढ़ा दी।
इन युवा चेहरों के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ने एक मास्टर प्लान भी तैयार कर लिया है। हालांकि, इस मास्टर प्लान के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी टीम मैनेजमेंट की ओर से साझा नहीं की गई है, लेकिन इस बात की पूरी संभावना है कि मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना अगले सीजन इस टीम से जुड़ने वाले हैं।
आईपीएल 2026 में सुरेश रैना चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बतौर बैटिंग कोच जुड़ सकते हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद गुजरात बनाम चेन्नई मैच के बीच कॉमेंट्री करते हुए किया। रैना ने आकाश चोपड़ा से बात करते हुए इसकी पुष्टि की।
सुरेश रैना ने 205 मैच में 5,528 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 39 अर्धशतक और एक शतक लगाया है। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 100 रन था।