शुभमन गिल ने तोड़ा विराट और धोनी का रिकॉर्ड, कपिल देव की कर ली बराबरी

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़कर किंग कोहली और एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इतना ही नहीं उन्होंने एक पारी से 3 रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। कोहली और धोनी के अलावा उन्होंने इस पारी से कपिल देव के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। चलिए जानते हैं कि गिल ने अपनी पारी से कौन-कौन से रिकॉर्ड अपने नाम किए?

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Jun 17 2026, 15:52 IST
टूट गया किंग का रिकॉर्डImage Credit : BCCI01 / 07

टूट गया किंग का रिकॉर्ड

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। पहले मुकाबले में शतक से चूकने वाले गिल ने इस मुकाबले में अपना 9वां वनडे शतक जड़ा और इस पारी के दम पर 3 बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए। चलिए एक-एक कर जानते हैं कि गिल ने कौन-कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा।

गिल का 9वां वनडे शतकImage Credit : BCCI02 / 07

गिल का 9वां वनडे शतक

अफगानिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में गिल ने जायसवाल के लिए खुद को डिमोट किया और नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का 9वां शतक जड़ा। गिल ने 77 गेंद में 12 चौके और 2 छक्के की मदद से अपनी सेंचुरी पूरी की। कप्तान के तौर पर यह उनका पहला शतक है।

किशन के साथ शतकीय साझेदारीImage Credit : BCCI03 / 07

किशन के साथ शतकीय साझेदारी

गिल ने ईशान किशन के साथ तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। भारत ने अपने दूसरा विकेट रोहित के रुप में 96 रन के स्कोर पर गंवा दिया था, लेकिन गिल और किशन ने तेज शतकीय साझेदारी कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

सबसे तेज 1000 रन Image Credit : BCCI04 / 07

सबसे तेज 1000 रन

गिल ने अपनी पारी के दम पर भारतीय सरजमीं पर एक हजार रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने केवल 19 पारी में यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया जो बतौर भारतीय सबसे तेज है। गिल ने इस मामले में विराट और शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया।

विराट ने खेली थी 24 पारी Image Credit : BCCI05 / 07

विराट ने खेली थी 24 पारी

भारतीय सरजमीं पर 1000 रन बनाने के लिए विराट कोहली को 24 पारी खेलनी पड़ी थी। इस तरह प्रिंस ने किंग को पीछे छोड़ दिया।

सबसे कम गेंद में हजार रन Image Credit : BCCI06 / 07

सबसे कम गेंद में हजार रन

गेंदों के लिहाज से भी गिल ने एमएस धोनी को पीछे छोड़ते हुए सबसे कम गेंद में 1000 वनडे रन भारतीय सरजमीं पर पूरा कर लिया। गिल ने 1000 रन के लिए केवल 954 गेंदें ली। धोनी ने यह कारनामा 955 गेंद में किया था। उन्होंने कपिल देव की बराबरी की जिन्होंने एक हजार रन के लिए इतनी ही गेंदें खेली थी।

पीछे छूटे धोनी Image Credit : BCCI07 / 07

पीछे छूटे धोनी

गिल ने गेंद के लिहाज से द ग्रेट एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया। धोनी ने भारत में 1000 रन बनाने के लिए 955 गेंदें ली थी और गिल ने एक गेंद पहले ही यह कारनामा कर दिया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!