रोहित शर्मा का एक फैन तो उनकी तस्वीर लेकर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर भी जा पहुंचा और उसने टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने की प्रार्थना की थी।
ऐसे में खिताबी जीत के तकरीबन दो महीने बाद रोहित शर्मा बीसीसीआई के सचिव जय शाह के साथ टी20 विश्व कप ट्रॉफी को लेकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की।
रोहित शर्मा और जय शाह वर्ल्ड कप की ट्रॉफी गणपति बप्पा के चरणों में रखी और उनका आशीर्वाद लिया।
रोहित शर्मा के मंदिर में भगवान के चरणों में वर्ल्ड कप ट्रॉफी रखने के बाद संतोष के भाव नजर आ रहे थे। उनके चेहरे की खुशी बता रहा थी कि बप्पा के आशीर्वाद से उन्होंने अपनी कप्तानी में कितनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
रोहित शर्मा और जय शाह ने सिद्धिविनायक मंदिर प्रांगण में स्थित हनुमान जी के भी दर्शन किए।