प्रभसिमरन सिंह ने रच दिया इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी

Prabhsimran Singh: पंजाब किंग्स के ओपनर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने शनिवार को कोलकाता के खिलाफ मैच में 83 रन की शानदार पारी खेली। वह 17 रन से अपना दूसरा आईपीएल शतक चूक गए, लेकिन उन्होंने आईपीएल में अपना 1000 रन पूरा कर लिया।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Apr 26 2025, 23:34 IST
प्रभसिमरन सिंह की ऐतिहासिक पारी01 / 07

प्रभसिमरन सिंह की ऐतिहासिक पारी

पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने इस मुकाबले में 49 गेंद में 83 रन की पारी खेली। प्रभसिमरन सिंह ने अपनी पारी में 6 चौके और 6 छक्के लगाए।

02 / 07Photo : IPL

आईपीएल में 1000 रन

प्रभसिमरन सिंह ने 83 रन की इस पारी के दम पर आईपीएल में 1,000 रन पूरा कर लिया। उन्होंने यह आंकड़ा आईपीएल के 43वीं पारी में हासिल किया।

03 / 07Photo : IPL

पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बने प्रभसिमरन

प्रभसिमरन सिंह आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए 1000 रन बनाने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए। प्रभसिमरन सिंह ने मनन वोहरा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

04 / 07Photo : IPL

आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म

प्रभसिमरन सिंह आईपीएल 2025 में गजब की बल्लेबाजी कर रहे हैं। प्रभसिमरन सिंह 32 की औसत और 168 की स्ट्राइक रेट से 9 मैच में 292 रन बना चुके हैं। वह पंजाब किंग्स की ओर से इस सीजन दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं।

05 / 07Photo : IPL

प्रियांश के साथ शतकीय साझेदारी

प्रभसिमरन सिंह ने प्रियांश आर्य के साथ पहले विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी की और पंजाब को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों की इस अर्धशतकीय पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने 4 विकेट के नुकसान पर 201 रन का स्कोर खड़ा किया।

06 / 07Photo : IPL

बारिश के कारण मैच रद्द

पंजाब ने 201 रन का स्कोर तो खड़ा कर लिया, लेकिन इसका पूरी तरह से फायदा नहीं उठा पाए। बारिश के कारण मुकाबला रद्द हो गया। 202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर 1 ओवर में 7 रन बना चुकी थी जब बारिश के कारण मैच रोक दिया गया।

07 / 07Photo : IPL

1-1 अंक से करना पड़ा संतोष

इस मुकाबले के रद्द होने के बाद पंजाब किंग्स और कोलकाता को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा। इस अंक के साथ पंजाब किंग्स ने प्वाइंट्स टेबल में टॉप 4 में जगह बना ली।