शोएब अख्तर ने चुनी ऑलटाइम वनडे इलेवन, भारत के 4 खिलाड़ियों को दी जगह

​Shoaib Akhtar: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और लगातार कई मुद्दों पर अपनी राय देते रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने प्लेइंग 11 बताने के ट्रेंड को फॉलो किया है। अख्तर ने अपनी ऑलटाइम वनडे इलेवन टीम घोषित की है इसमें उन्होंने कई बड़े खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया है।


​

Authored by: SIddharth Sharma Updated Sep 14 2024, 12:06 IST
विराट कोहली को नहीं दी जगहImage Credit : ICC/AP/X01 / 05

विराट कोहली को नहीं दी जगह

​शोएब अख्तर ने अपनी ऑलटाइम वनडे प्लेइंग 11 में इस फॉर्मेंट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी विराट कोहली को ही बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उनकी इस पसंद को देखकर हर कोई हैरान रह गया है।​

दो विकेटकीपर को किया शामिलImage Credit : ICC/AP/X02 / 05

दो विकेटकीपर को किया शामिल

​शोएब अख्तर ने अपनी प्लेइंग 11 में दो विकेटकीपर बल्लेबाजों को शामिल किया है। इसमे भारत के महेंद्र सिंह धोनी और ऑस्ट्रेलिया एडम गिलक्रिस्ट शामिल हैं।​

केवल एक स्पिनर को दी जगहImage Credit : ICC/AP/X03 / 05

केवल एक स्पिनर को दी जगह

​शोएब अख्तर ने अपनी प्लेइंग 11 में केवल एक स्पिनर को जगह दी है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न को चुना है। वॉर्न इस फॉर्मेंट के महानतम खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।​

भारत के ये खिलाड़ी शामिलImage Credit : ICC/AP/X04 / 05

भारत के ये खिलाड़ी शामिल

​शोएब अख्तर की प्लेइंग 11 में भारत की तरफ से चार प्लेयर शामिल हैं। इसमें सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह और कपिल देव को जगह दी गई है।​

ऐसी है शोएब अख्तर की वनडे ऑलटाइम प्लेइंग 11Image Credit : ICC/AP/X05 / 05

ऐसी है शोएब अख्तर की वनडे ऑलटाइम प्लेइंग 11

​गॉर्डन ग्रीनिज, सचिन तेंदुलकर, इंजमाम उल हक, सईद अनवर, एम एस धोनी, एडम गिलक्रिस्ट, युवराज सिंह, वसीम अकरम, वकार यूनुस, कपिल देव, शेन वार्न।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!