धोनी के एक मंत्र ने बदल दिया मोहम्मद सिराज का करियर

एक वक्त था जब गेंदबाजी में सिराज को बुमराह के सहायक के तौर पर देखा जाता था। एक बार गेंदबाजी को लेकर सिराज से सवाल किया गया था तो उन्होंने जवाब में कहा था, जस्सी भाई हैं न, लेकिन अब वक्त बदल चुका है। बुमराह की अनुपस्थिति में सिराज ने न केवल खुद को साबित किया है, बल्कि अब वह मेन बॉलर बन गए हैं। लेकिन यह सब ऐसे ही नहीं हुआ। सिराज ने खुलासा किया है कि कैसे धोनी की सलाह ने उनके क्रिकेट करियर में बड़ा बदलाव लाया।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Oct 6 2025, 11:17 IST
सिराज ने बताया धोनी का गुरुमंत्र01 / 07

सिराज ने बताया धोनी का गुरुमंत्र

मोहम्मद सिराज ने हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए इंटरव्यू में एमएस धोनी की एक सलाह के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कैसे धोनी के एक सलाह ने उनके क्रिकेट करियर में कितना बड़ा बदलाव लाया। इंग्लैंड दौरे में ऐतिहासिक गेंदबाजी करने वाले सिराज ने धोनी के बारे में क्या कहा है? चलिए जानते हैं। (साभार-Siraj X)

02 / 07Photo : Mohammed Siraj

धोनी को घेर लेते हैं युवा

आईपीएल में जब भी चेन्नई का मैच होता है तो मुकाबले के बाद धोनी को दोनों टीमों के युवा खिलाड़ी घेर लेते हैं। यह तस्वीर आईपीएल में आम है। धोनी की सलाह ने न जाने कितने खिलाड़ियों का करियर बदला है। क्या विदेशी, क्या देशी इस बात की गवाही दे चुके हैं। अब इसको लेकर मोहम्मद सिराज ने बड़ी बात कही है। (साभार-IPL)

03 / 07Photo : Mohammed Siraj

सिराज ने किया धोनी के मंत्र का खुलासा

इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में मोहम्मद सिराज ने धोनी के साथ अपने मुलाकात को याद करते हुए एक किस्सा सुनाया है। उन्होंने कहा कि जब मैं टीम इंडिया से जुड़ा था तो धोनी की एक बात आजतक मुझे याद है, जो उन्होंने मुझसे कही थी। (साभार-Siraj X)

04 / 07Photo : Mohammed Siraj

दूसरों की मत सुनो

सिराज ने बताया कि उन्होंने उनसे कहा था कि दूसरों की मत सुनो क्योंकि जब आप परफॉर्म करोगे तो वे कहेंगे कि सिराज की तरह दुनिया में कोई और गेंदबाज नहीं। जब आप परफॉर्म नहीं करेंगे तो ट्रोलर्स कहेंगे कि पिता के साथ जाकर ऑटो चला। उनकी नजर में आप एक मैच में हीरो हैं तो दूसरे मैच में जीरो। (साभार-IPL)

05 / 07Photo : Mohammed Siraj

गांठ बांध ली धोनी की वह सलाह

सिराज ने बताया कि उस दिन से मैंने उनकी सलाह गांठ बांध ली। मैनें फैसला कर लिया कि मुझे बाहर के लोगों की के कहे पर बिल्कुल ध्यान नहीं दूंगा। हमारे टीम के साथी और परिवार वाले क्या सोचते हैं, इसकी मुझे परवाह है न कि बाहरी लोगों की। (साभार-Siraj X)

06 / 07Photo : Mohammed Siraj

बदल गया क्रिकेट करियर

धोनी की इस सलाह ने सिराज को एक बेहतर इंसान और क्रिकेटर बनने में मदद की। अब यह आलम है कि अगर टीम में जसप्रीत बुमराह नहीं होते हैं तब भी कप्तान को कोई चिंता नहीं होती है क्योंकि उनके पास सिराज हैं, जो बिना रुके, थके लगातार लंबे-लंबे स्पेल डाल सकते हैं। (साभार-Siraj)

07 / 07Photo : Mohammed Siraj

इंग्लैंड में बजा था सिराज का डंका

इंग्लैंड के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में सिराज ने खुद को साबित भी किया था। इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में उन्होंने सर्वाधिक 23 विकेट चटकाए थे, जिसमें से 9 विकेट केवल लंदन ओवल में लेकर टीम इंडिया को जीत दिलाई और सीरीज 2-2 से बराबर हुआ। (साभार-Siraj)