बीटिंग रिट्रीट देखने बाघा बॉर्डर पहुंची मनु भाकर, देखें तस्वीरें

पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली भारत की इकलौती ओलंपियन मनु भाकर ने अटारी बाघा बॉर्डर जाकर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी में भाग लिया और बीएसएफ अधिकारियों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान बीएसएफ पंजाब ने उन्हें सम्मानित किया।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Sep 14 2024, 16:12 IST
​बीटिंग रिट्रीट देखने पहुंची मनुImage Credit : Twitter01 / 05

​बीटिंग रिट्रीट देखने पहुंची मनु

पेरिस ओलंपिक में भारत को दो मेडल दिलाने वाली शूटर मनु भाकर ने अटारी बाघा बॉर्डर जाकर बीटिंग रिट्रीट समारोह में भाग लिया। उन्होंने बीएसएफ का हौसला बढ़ाया। उन्होंने इस इवेंट को अपनी लाइफ के बेस्ट मोमेंट में से एक बताया।​

बीएसएफ जवानों ने ली सेल्फीImage Credit : Twitter02 / 05

बीएसएफ जवानों ने ली सेल्फी

डबल मेडलिस्ट मनु भाकर के साथ बीएसफ जवानों ने सेल्फी ली। इस दौरान जवानों का उत्साह देखने लायक था। वे अपने चैंपियन शूटर के साथ हर एक पल को यादगार बनाने से चूकना नहीं चाहते थे।

फैमिली के साथ पहुंचीं मनुImage Credit : Twitter03 / 05

फैमिली के साथ पहुंचीं मनु

मनु भाकर बीटिंग रिट्रीट देखने अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचीं थीं। इस दौरान बीएसएफ के द्वारा उन्हें एक खास तरह की कैप पहनाई गई।

सम्मान के लिए मनु ने किया शुक्रियाImage Credit : Twitter04 / 05

सम्मान के लिए मनु ने किया शुक्रिया

मनु ने इस समारोह को लाइफ का बेस्ट मोमेंट बताया और बीएसएफ को इस अवसर के लिए बधाई दी। उन्होंने लिखा हमें अपने बीएसएफ जवानों पर हमेशा गर्व है जो हमारे देश की सीमाओं की रक्षा में दिन-रात काम करते हैं।

मनु ने जीता था दो मेडल Image Credit : Twitter05 / 05

मनु ने जीता था दो मेडल

मनु ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। इसके अलावा उन्होंने सरबजोत के साथ मिलकर मिक्स्ड टीम इवेंट में एक और मेडल अपने नाम किया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!