जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय

Jasprit Bumrah World Record: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराब ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में इतिहास रच दिया। उन्होंने 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर जैसे ही ब्रेविस को आउट किया। इस फॉर्मेट में उनके 100 विकेट पूरे हो गए। वह अर्शदीप सिंह के बाद टीम इंडिया के लिए 100 विकेट लेने वाले दूसरे तेज गेंदबाज बन गए। लेकिन इस दौरान उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया जिसने उसे इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज करा दिया।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Dec 9 2025, 22:03 IST
बुमराह का अनोखा कारनामा01 / 07

बुमराह का अनोखा कारनामा

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया। वनडे सीरीज नहीं खेलने वाले बुमराह ने टी20 सीरीज का धमाकेदार अंदाज किया। उन्होंने 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपने नाम यह कारनामा कर लिया। इसी ओवर में बुमराह ने एक और विकेट लिया और अपने विकेट के आंकड़े को 101 तक पहुंचा दिया।

02 / 07Photo : BCCI

​​जसप्रीत बुमराह ने पूरे किए 100 विकेट​

इस मुकाबले से पहले जसप्रीत बुमराह इस जादूई आंकडे से केवल एक कदम दूर खड़े थे। उन्होंने जैसे ही डेवाल्ड ब्रेविस को आउट किया, टी20 में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए। उन्होंने इसी ओवर में केशव महाराज को भी आउट कर दिया। अब उनके नाम 81 मैच की 78 पारी में 101 विकेट हो गए हैं।

03 / 07Photo : BCCI

दूसरे गेंदबाज बने

टी20 क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले वह दूसरे तेज गेंदबाज बन गए। इससे पहले यह कारनामा भारत के लिए केवल अर्शदीप सिंह ही कर पाए हैं।

04 / 07Photo : BCCI

​​तीनों फॉर्मेट में पूरे किए 100 विकेट​

जसप्रीत बुमराह ऑल फॉर्मेट खिलाड़ी हैं और टेस्ट और वनडे में पहले ही 100 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं। उन्होंने जैसे ही टी20 क्रिकेट में 100 विकेट पूरे किए वह तीनों फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाले दुनिया के 5वें गेंदबाज बन गए।

05 / 07Photo : BCCI

​​तीनों फॉर्मेट में 100 विकेट वाले गेंदबाज​

जसप्रीत बुमराह तीनों फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाले दुनिया के 5वें गेंदबाज बन गए। उनसे पहले टिम साउथी, शाकिब अल हसन, लसिथ मलिंगा और शाहीन शाह अफरीदी यह कारनामा कर चुके हैं।

06 / 07Photo : BCCI

​​बुमराह ने रचा इतिहास​

वह तीनों फॉर्मेट में 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले भारत के पहले गेंदबाज बन गए हैं। 52 टेस्ट में उनके नाम 234, 89 वनडे में 149 विकेट हैं।

07 / 07Photo : BCCI

वनडे सीरीज में नहीं थे बुमराह

साउथ अफ्रीका के खिलाफ हालिया 3 मैच की वनडे सीरीज में जसप्रीत बुमराह टीम का हिस्सा नहीं थे। टी20 वर्ल्ड कप से पहले जब टीम इंडिया को 10 टी20 मुकाबले खेलने हैं तो बुमराह ने धमाकेदार वापसी की है।