एमएस धोनी को कैप्टन कूल भी कहा जाता है। मैदान पर कभी-कभार ही उन्हें गुस्सा करते देखा गया है, लेकिन कभी उनके साथी खिलाड़ी रहे हरभजन सिंह ने एक पॉडकास्ट में उन पर गुस्से से स्क्रीन तोड़ने का आरोप लगाया।
हरभजन सिंह ने एक पॉडकास्ट में आरसीबी और सीएसके मैच पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि मैच हारने के बाद धोनी ने गुस्से से ड्रेसिंग रुम में लगे स्क्रीन पर एक पंच मारा था।
हरभजन के इस दावे पर अब सीएसके के फील्डिंग कोच टॉमी सिमसेक की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने इस दावे को पूरी तरह से बकवास करार दिया है। उन्होंने कहा कि धोनी ने कोई चीज नहीं तोड़ी है। मैंने उन्हें किसी भी मैच के बाद इतना आक्रामक होते नहीं देखा है।
आरसीबी से हारने के बाद धोनी ने विरोधी खिलाड़ियों से हाथ तक नहीं मिलाया था। जिसकी चर्चा बाद में खूब हुई थी। इस हार ने सीएसके के प्लेऑफ में पहुंचने का सपना तोड़ दिया था।
आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में जाने के लिए हर हाल में सीएसके को वो मैच जीतना था, लेकिन आरसीबी ने बाजी मार ली और धोनी की टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। इस मैच के बाद धोनी के व्यव्हार पर खूब चर्चा हुई थी।