हम जरूर पाकिस्तान में..टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव के इस बयान से खलबली

भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं। कुलदीप यादव अपनी बेबाकी के लिए भी जाने जाते हैं। अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में आयोजित होना निर्धारित है। इस पर हुए सवाल पर कुलदीप ने जो जवाब दिया अब वो चर्चा का विषय बन चुका है।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Aug 27 2024, 14:15 IST
ऑस्ट्रेलिया में कुलदीप यादवImage Credit : Instagram01 / 05

ऑस्ट्रेलिया में कुलदीप यादव

भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं। वो अभी से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तैयारी की शुरुआत करने के मूड में लग रहे हैं। हाल में उन्होंने मेलबर्न में शेन वॉर्न की मूर्ति के साथ तस्वीर भी खिंचवाई जब वो भावुक भी हो गए थे।

कुलदीप का नया बयान वायरलImage Credit : Instagram02 / 05

कुलदीप का नया बयान वायरल

कुलदीप यादव बेबाक व्यक्ति हैं और जो उन्हें सही लगता है वो बोल देते हैं। हाल में उनसे अगले साल होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने को लेकर सवाल हुआ तो कुलदीप ने ऐसा जवाब दिया कि अब सब इसको लेकर बात कर रहे हैं।

क्या कहा कुलदीप नेImage Credit : Instagram03 / 05

क्या कहा कुलदीप ने

क्रिकेटर के तौर पर हम हर जगह खेलेंगे जहां भेजा जाएगा। मैं कभी पाकिस्तान नहीं गया इसलिए उत्सुक हूं। पाकिस्तानी लोग शानदार हैं और जब भी मौका मिलेगा हम जरूर वहां जाएंगे और खेलेंगे।

कब है आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफीImage Credit : Instagram04 / 05

कब है आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच पाकिस्तान में आयोजित होनी है। इसमें 8 देश हिस्सा लेंगे जिनके बीच 15 मुकाबले खेले जाएंगे।

यूएई शिफ्ट हो सकता है टूर्नामेंटImage Credit : Instagram05 / 05

यूएई शिफ्ट हो सकता है टूर्नामेंट

बीसीसीआई अभी भी टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने का इच्छुक नहीं लग रहा है और कुछ खबरों की मानें तो भारतीय बोर्ड के दबदबे के चलते आईसीसी टूर्नामेंट को यूएई भी शिफ्ट कर सकता है जिसके लिए पाकिस्तान को बड़ी रकम भी दी जाएगी। हालांकि अभी ये सब सिर्फ कयास हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!