रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम का टॉप 2 में सिलेक्शन तय नहीं माना जा रहा है। टीम के फिलहाल 17 अंक है और उनका एक मैच बचा है। वे उसे जीत भी जाते हैं तो भी दूसरी टीमों पर निर्भर रहना पड़ेगा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम का केवल एक मैच बचा है वो भी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन लखनऊ में किया जाएगा ऐसे में अपने घर पर जीत कर आ रही लखनऊ को हराना मुश्किल हो सकता है।
आरसीबी ने अब तक 6 बार नंबर 3 या चार पर रहकर क्वालिफाई किया है जिसके चलते उन्हें एलिमिनेटर खेलना पड़ा है लेकिन उनका रिकॉर्ड खराब रहा है। वे केवल एक बार एलिमिनेटर में जीत दर्ज कर पाए हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम ने अभी तक 6 बार नंबर 3 या चार पर रहकर क्वालिफाई किया है और वे एक बार भी फाइनल तक नहीं पहुंच पाए हैं।
आईपीएल के आंकड़े भी देख लिए जाए तो प्लेऑफ सिस्टम की 2011 में शुरुआत के बाद से केवल एक ही बार हुआ है जब नंबर 3 या चार की टीम ने आईपीएल जीता हो। ये 2016 में हुआ था जब सनराइजर्स हैदराबाद ने नंबर 4 पर फिनिश किया था और इसके बाद लगातार एलिमिनेटर, क्वालिफायर 2 और फाइनल जीतकर खिताब हासिल किया था।
आरसीबी अगर नंबर 2 के बाहर फिनिश करती है तो उनके और आईपीएल के पुराने आंकड़े देखे जाए तो उनके खिताब जीतने के चांस काफी कम नजर आते हैं। हालांकि अगर वे सनराइजर्स हैदराबाद की तरह कोई चमत्कार करने में कामयाब हो जाते हैं तो खिताब जरूर जीत सकते हैं लेकिन टीम ये ही चाहेगी कि यहां तक बात ना जाए और वे टॉप 2 में फिनिश करें।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम 2008 से आईपीएल खेल रही है लेकिन वे तीन बार फाइनल खेलने के बावजूद अभी तक एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीत पाए हैं और फैंस चाहेंगे कि वे इस बार ये सपना पूरा कर लें।