वास्तु शास्त्र में घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के कई उपाय बताए गए हैं। जिनमें से एक उपाय नमक या कपूर के पानी का घर में पोछा लगाना है। आज के समय में कई लोग अपने घर में नमक के पानी का पोछा लगाते हैं। लेकिन आप जानते हैं कि नमक या कपूर के पानी का पोछा लगाने से क्या होता है। चलिए जानते हैं इस बार में...
नमक या कपूर के पानी से पोछा लगाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर चली जाती है और परिवार में चल रहे कलह-क्लेश भी दूर हो जाते हैं।
इतना ही नहीं नमक या कपूर पानी में डालकर पोछा लगाने से घर के लोगों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।
नमक या कपूर के पानी से पोछा लगाने से शुक्र मजबूत होता है। जिससे आर्थिक स्थिति बढ़िया रहती है।
नमक या कपूर के पानी का पोछा लगाने से किसी भी तरह के वास्तु दोष से मुक्ति मिल जाती है। जिससे घर परिवार के लोगों की तरक्की होती है।
नमक या कपूर के पानी का पोछा लगाने से घर में गंदगी नहीं रहती। जिससे मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है।
इस बात का ध्यान रखें कि नमक का पोछा मंगलवार और रविवार के दिन नहीं लगाया जाता है। इसकी जगह पर आप कपूर का पोछा लगा सकते हैं।