क्या घर में कबूतरों का अंडा देना शुभ होता है? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Ghar Me Kabootar Ka Anda Dena Kaisa Hota Hai: कबूतर अक्सर घरों में, छतों पर या खिड़कियों में घोंसला बना लेते हैं। जिसे कई लोग शुभ मानते हैं तो कई अशुभ। चलिए आपको बताते हैं कि कबूतर का घर में घोंसला बनाना और उनमें अंडा देना वास्तु शास्त्र अनुसार कैसा होता है।

Authored by: लवीना शर्माUpdated Sep 24 2024, 22:25 IST
कबूतर का घोंसला01 / 07

कबूतर का घोंसला

वास्तु शास्त्र और ज्योतिष अनुसार कबूतरों का घर में आना बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन उनके द्वारा घर में घोंसला बनाना अशुभ संकेत देता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है। लेकिन अगर कबूतर घोंसले में अंडे दे दे तो क्या ये शुभ है? चलिए इस बारे में आपको बताते हैं।

02 / 07Photo : Canva

शुभ या अशुभ

घर में कबूतर का घोंसला होना इसलिए अशुभ माना जाता है क्योंकि इससे घर में गंदगी रहती है। जिससे घर में नकारात्मकता फैलती है।

03 / 07Photo : Canva

आर्थिक तंगी

घर में कबूतर का घोंसला आर्थिक तंगी लाता है। अगर कबूतर घर की छत, बालकनी या खिड़की में घोंसला बना ले तो ये दुर्भाग्य का संकेत होता है।

04 / 07Photo : Canva

तुरंत हटा दें

वास्तु अनुसार घर में कबूतर का घोंसला दिखते ही उसे तुरंत हटा देना चाहिए। नहीं तो इससे घर के सदस्यों की तरक्की रूक सकती है।

05 / 07Photo : Canva

सुख-समृद्धि में कमी

घर में कबूतर का घोंसला होने से सुख-समृद्धि में कमी आने लगती है। कर्ज का बोझ बढ़ने लगता है।

06 / 07Photo : Canva

कुछ जगह होता है शुभ

कुछ स्थानों पर कबूतर का घर में घोंसला बनाना शुभ संकेत माना जाता है। इसे धन लाभ का प्रतीक समझा जाता है। मान्यता अनुसार कबूतर मां लक्ष्मी के भक्त होते हैं इसलिए उनके घर में घोंसला बनाने से पैसों की कभी कमी नहीं होती।

07 / 07Photo : Canva

घर में कबूतर का अंडा देना

वास्तु शास्त्र अनुसार घर में कबूतर का अंडा देना भी अशुभ माना जाता है। इससे घर में परेशानी बनी रहती है।